फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Home Vastu Tips for Happy Home Important Things for Windows

Home Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो अपनाएं खिड़कियों से जुड़े वास्तु उपाय

Wed, 09 Feb 2022 12:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 12:18 PM IST
सार

Home Vastu Tips: खिड़कियां आपके घर में बहने वाली ऊर्जा को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। वास्तु परंपरा के अनुसार, खिड़कियों को सही ढंग से रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि वे हमारे घरों में प्रकाश, वायु और ऊर्जा लाते हैं।
 

विज्ञापन
Home Vastu Tips for Happy Home Important Things for Windows
Home Vastu Tips: - फोटो : amar ujala

विस्तार

Home Vastu Tips: घर या फ्लैट खरीदते समय वास्तु शास्त्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दिनों वास्तु पर विचार करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लेआउट, दिशाओं में कभी-कभी वास्तु का अभाव होता है। दरअसल विशेष व्यक्ति वर्ग के बीच एक बुनियादी धारणा है कि अपार्टमेंट के लिए वास्तु पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन वास्तविकता यह है कि किसी भी स्थान के लिए वास्तु का पालन किया जाना चाहिए चाहे वह एक स्वतंत्र घर हो या एक फ्लैट। छोटी से छोटी वस्तु भी आपके घर में ऊर्जा के प्रवाह को बदल सकती है। खिड़कियां आपके घर में बहने वाली ऊर्जा को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। वास्तु परंपरा के अनुसार, खिड़कियों को सही ढंग से रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि वे हमारे घरों में प्रकाश, वायु और ऊर्जा लाते हैं। यही कारण है कि खिड़कियों की सही स्थिति के नियमों और दिशाओं  को जानना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


पश्चिम और दक्षिण दिशा में खिड़कियां
यदि आप पश्चिम या दक्षिण दिशा में खिड़कियां बनाना चाहते हैं, तो इन दिशाओं में छोटी खिड़कियां रखना सबसे अच्छा है। लेकिन यदि पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा में जगह चौड़ी या खुली हुई है तो ऐसे में उधर खिड़कियां नहीं बनानी चाहिए। 
विज्ञापन


इस दिशा में लगाएं बड़ी खिड़कियां 
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में खिड़की लगाते हैं, तो वह बड़ी होनी चाहिए। इससे आपके घर में ताजी हवा और सूर्य कि प्रचुर मात्र तो मिलेगी साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम संख्या में लगाएं खिड़कियां 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियों को सकारात्मकता का स्रोत माना जाता है, जिससे घर की उन्नति होती है। जब भी घर बनावाएं, उसमें सम संख्या में खिड़कियों को लगवाएं। घर में खिड़कियों की संख्या 4, 6, 8, 10 जैसी सम संख्या में  होनी चाहिए। 


दो पल्ले वाली खिड़कियां होती हैं शुभ 
वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़कियों के पल्ले अंदर की ओर खुलने वाले होने चाहिए। और खिड़कियां दो पल्ले वाली होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इसका अर्थ हैं कि आपके घर के अंदर ऊर्जा का प्रवाह बाहर से अंदर की हो रहा है।   

दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं होनी चाहिए खिड़कियां 
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में खिड़की होने से स्वास्थ्य में परेशानी होती है। इस वजह से इस दिशा में खिड़की लगाना वर्जित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed