फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   feng shui elephant tips for house and shop prosperity

Vastu Tips: घर पर हाथी की मूर्ति रखने के हैं कई फायदे, घर पर ऐसे आती है संपन्नता

Mon, 01 Jun 2020 06:36 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Jun 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
feng shui elephant tips for house and shop prosperity
vastu tips: न सिर्फ हिंदू बल्कि बौद्ध धर्म में हाथी को एक पवित्र जीव माना गया है।

वैदिक काल से ही हाथी को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। हाथी को भगवान श्रीगणेश का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है वहीं धर्म ग्रंथों के अनुसार हाथी धन की देवी लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े होकर उनकी सेवा में रहते हैं। यदि हम स्वर्ग के राजा इंद्र की बात करें,तो ऐरावत हाथी उनका वाहन है। न सिर्फ हिंदू बल्कि बौद्ध धर्म में हाथी को एक पवित्र जीव माना गया है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी की सवारी करते देखना उच्च पद-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत होता है। इसी प्रकार वास्तु और  फेंगशुई विज्ञान में भी हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है। आइए जानते हैं हाथी किस तरह हमारे जीवन में खुशहाली ला सकता है।

विज्ञापन

यश और कीर्ति के लिए लाल हाथी
वास्तु के अनुसार उत्तर और दक्षिण दिशा में लाल रंग का हाथी रखने से आपको समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होता है। यदि आप अपने कार्यस्थल या व्यक्तिगत यश के लिए यह उपाय करना चाहते हैं तो आप दक्षिण दिशा में लाल हाथी रखें। लेकिन अगर आप अपनी फर्म की यश और प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तर दिशा को लाल हाथी लगाने के लिए चुनें। आपको अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसाय में लाभ के लिए चांदी का हाथी 
चांदी से बना हाथी ज्योतिष एवं वास्तु की दृष्टि में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करते हैं। चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा चांदी का हाथी तिजोरी या गल्ले में रखना भी शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखने से आय के स्रोत बढ़ते हैं।

विज्ञापन

परस्पर प्रेम के लिए
पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं,लगातार जीवन में तनाव बना रहता है तो हाथी के जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।आपसी प्यार बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हाथी का जोड़ा रखते वक्त उनका चेहरा एक दूसरे की तरफ होना चाहिए, पीठ होने से उनका नेगेटिव प्रभाव रिश्तों पर पड़ता है।

सफलता के लिए सूंड उठाए हुए हाथी
वास्तु में हाथी को सफलता का प्रतीक भी माना गया है।हर कोई चाहता है उसे जीवन में ढेर सारी सफलता मिले। ऐसे में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए हाथी का चित्र लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके सम्मान, सुख और आने वाले जीवन में सफलता की कोई कमी नहीं रहेगी। हाथी हमेशा अपनी चाल चलना पसंद करता है। इसी तरह व्यक्ति भी चाहता है कि उसकी मर्जी हर जगह चले। ऐसे में यदि आप अपने ऑफिस या घर में मस्ती से चलते हुए हाथी की तस्वीर या मूर्ति रखते हैं तो आपकी यह मुराद बहुत जल्द पूरी होती है।

बौद्धिक क्षमता में वृद्धि के लिए हाथी
यदि किसी विद्यार्थी को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के वाबजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडीरूम में  ऊपर की ओर सूंड किए हाथी की मूर्ति को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है।आप जो भी काम करते हैं,ये आपके फोकस को बढ़ाने में आपकी मदद करता है एवं करियर संबंधी दिक्क्तों को दूर करने में सहायता करता है।फेंगशुई की मानें तो हाथी बौद्धिक क्षमता विकसित करने में भी कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed