फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   The people of these four zodiac signs can get good news in the month of January there may be monetary gains

जनवरी माह में इन चार राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, हो सकता है धनलाभ

Tue, 04 Jan 2022 07:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 07:51 AM IST
सार

इस माह से कई तीजऔर त्योहार भी आरंभ हो जाएंगे और साथ ही कई ग्रहों का गोचर भी होगा। इस माह में बुध और सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे तो मंगल और शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं ग्रह नक्षत्रों के आधार पर कौन सी हैं वो चार रसहोयन जिन्हें खुशखबरी मिलने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
The people of these four zodiac signs can get good news in the month of January there may be monetary gains
Astrology 2022 - फोटो : istock

विस्तार

साल 2022 में हम लोग प्रवेश कर चुके हैं। जनवरी का महीना नई शुरुआत का प्रतीक है। इस माह से कई तीज और त्योहार भी आरंभ हो जाएंगे और साथ ही कई ग्रहों का गोचर भी होगा। ऐसे में इन ग्रहों के गोचर का कुछ राशियों को लाभ प्राप्त होगा। इस माह में बुध और सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे तो मंगल और शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं ग्रह नक्षत्रों के आधार पर कौन सी हैं वो चार रसहोयन जिन्हें खुशखबरी मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन


 

The people of these four zodiac signs can get good news in the month of January there may be monetary gains
mesh rashi

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस माह कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। यह मौके कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की दिलाने में सहायक होंगे। व्यवसाइयों के लिए यह माह खुशी प्रदान करने वाला है। कुछ बड़ी डील हाथ लगने से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

The people of these four zodiac signs can get good news in the month of January there may be monetary gains
वृष राशि

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में से कुछ खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकोपदोन्नति के साथ आर्थिक तरक्की भी मिलेगी। प्रेम संबंधीं मामलों में भी खुशखबर मिलने की संभावना है। अपने भविष्य को लेकर आप नई योजनाएं बना सकते हैं। 

विज्ञापन

The people of these four zodiac signs can get good news in the month of January there may be monetary gains
सिंह राशि

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को जनवरी माह में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। आपको विदेश यात्रा संबंधी खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेमी और विवाहित जातकों के लिए ये महीना शुभ परिणाम लेकर आएगा।

The people of these four zodiac signs can get good news in the month of January there may be monetary gains
मीन राशि

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं। यदि आप नौकरी परिवर्तन के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये इसके लिए अनुकूल समय है। यदि आप कोई कार्य पार्टनर शिप में कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है इसे हाथ से जानें न दें। विवाहित जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed