फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Sun Transit 2021 Sun transit in Taurus these four signs to get benefit

Sun Transit 2021: सूर्य का वृष राशि में गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Fri, 07 May 2021 11:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 07 May 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Sun Transit 2021 Sun transit in Taurus these four signs to get benefit
सूर्य का वृष राशि में गोचर 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

समस्त ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मई को मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को वृष संक्रांति कहते हैं। वृष राशि में सूर्य देव 14 मई से 15 जून 2021 तक स्थित रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में चार राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सूर्य देव के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा फायदा। 

विज्ञापन

Sun Transit 2021 Sun transit in Taurus these four signs to get benefit
वृषभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया

वृषभ राशि वालों के लिए यह अवधि होगी शानदार 

सूर्य देव का गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में हो रहा है। इसके प्रभाव से आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपके लिए यह अवधि शानदार साबित हो सकती है। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। वहीं प्रेम जीवन में खुशखबरी सुनने को मिलेगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनेगी। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन आपके अंदर अहंकार भी आ सकता है। इसे अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sun Transit 2021 Sun transit in Taurus these four signs to get benefit
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया

सिंह राशिवालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

सूर्य का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। बिजनेस में मुनाफा होने के आसार रहेंगे। किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। यात्रा से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आयेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। नई गाड़ी खरीदने की योजना बन सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए शानदार साबित होने वाला है। 

विज्ञापन

Sun Transit 2021 Sun transit in Taurus these four signs to get benefit
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया

धनु राशि वालों को कर्ज से मिलेगी मुक्ति 

सूर्य का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में गोचर होगा। कुंडली के इस भाव से शत्रु, रोग और प्रतियोगी परीक्षा आदि का विचार किया जाता है। इस भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। किसी महिला पक्ष से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। शादीशुदा जातकों को सुख समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी बदलने का ये समय उत्तम रहेगा। 

Sun Transit 2021 Sun transit in Taurus these four signs to get benefit
मीन राशि - फोटो : सोशल मीडिया

मीन राशि वालों के साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि

सूर्य का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा। इस अवधि में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पूर्वनियोजित योजनाएं सफल होंगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम बनेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बनेंगे। बिजनेस में जबरदस्त तरक्की के आसार रहेंगे। शादी के शुभ योग बन रहे हैं। सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed