फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 दिसंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इस दिन जरूर बरतें ये सावधानियां

Tue, 17 Dec 2019 01:38 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 17 Dec 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Sun Eclipse on 26 dec 2019 precautions during solar eclipse
26 दिसंबर 2019 को है सूर्य ग्रहण

26 दिसंबर 2019 को सूर्य ग्रहण है। धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से ग्रहण काल अशुभ होता है। जहां विज्ञान में सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने के लिए मना किया जाता है। वहीं धार्मिक दृष्टि से इस अवधि में कई कार्यों को वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान कौन-कौनसी सावधानियां बरतनी आवश्यक है।

Sun Eclipse on 26 dec 2019 precautions during solar eclipse
सूर्य ग्रहण का नजारा 2 - फोटो : रॉयटर्स

सूर्य ग्रहण का समय और सूतक काल
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 57 मिनट में समाप्त हो जाएगा। खण्डग्रास की अवधि 2 घंटे 40 मिनट तक रहेगी। जबकि सूर्य ग्रहण में लगने वाला सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाएगा।

Sun Eclipse on 26 dec 2019 precautions during solar eclipse
सूर्य ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण गुरु की राशि धनु और मूल नक्षत्र में लग रहा है। मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है। सूर्य ग्रह, धनु राशि और मूल नक्षत्र के बीच की सामंजस्यता को देखें तो इन तीनों के मध्य अच्छी सामंजस्यता दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Eclipse on 26 dec 2019 precautions during solar eclipse
सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण को आंखों पर बिना किसी सुरक्षा के नहीं देखना चाहिए।
  • आंखों पर ग्रहण के दौरान प्रयोग किये जाने वाले चश्मे लगाने चाहिए।
  • इस अवधि में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
  • ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन न करें।
  • इस समय पूजा करना और स्नान करना भी शुभ नहीं माना जाता।
  • ग्रहण के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।
  • ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed