फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Venus-Mars conjunction will remain in this zodiac till February 26 people of these zodiac can get financial benefits

Mars Venus Conjunction: 26 फरवरी तक इस राशि में रहेगी शुक्र-मंगल की युति, इन राशि के जातकों को हो सकता है आर्थिक लाभ

Tue, 18 Jan 2022 04:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 04:07 PM IST
सार

Shukra-Mangal Yuti: मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। धनु राशि राशि में पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और आय में  वृद्धि के योग भी बनेंगे। वहीं मंगल और शुक्र की युति का भी सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
Venus-Mars conjunction will remain in this zodiac till February 26 people of these zodiac can get financial benefits
Shukra-Mangal Yuti - फोटो : self

विस्तार

Mars Venus Conjunction: प्रत्येक जातक की कुंडली पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और कई ग्रह राशि परिवर्तन कर चुके हैं। 16 जनवरी कि सायं  4:28 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके मंगल धनु राशि में प्रवेश करचुके हैं। और इस राशि पर ये 26 फरवरी को दोपहर बाद 3: 47 मिनट तक शुक्र राशि के साथ विराजित रहेंगे। उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। धनु राशि राशि में पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और आय में  वृद्धि के योग भी बनेंगे। वहीं मंगल और शुक्र की युति का भी सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां जिन्हें विशेष लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।

विज्ञापन

Venus-Mars conjunction will remain in this zodiac till February 26 people of these zodiac can get financial benefits
Taurus - फोटो : istock

वृष  
मंगल और शुक्र की युति वृष राशि के जातकों के अष्टम भाव में विराजमान है। इसके आधार पर वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक गतिविधियों में अच्छी प्रगति होने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों अचानक से रुक हुआ धन मिलने के योग है। आर्थिक मामलों में तरक्की तो मिलेगी लेकिन उतने ही अधिक खर्चे के योग हैं। जीवनसाथी आर्थिक मामलों को लेकर तनाव दे सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में आपके साथ थोड़ी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मामले की गंभीरता को समझते हुए निर्णय लें। आपका प्रेमी/प्रेमिका के कारण आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Venus-Mars conjunction will remain in this zodiac till February 26 people of these zodiac can get financial benefits
Leo - फोटो : istock

सिंह 
मंगल और शुक्र की युति सिंह राशि के जातकों पंचम भाव में विराजित है। इससे आय एवं लाभ में वृद्धि की संभावना है। व्यवसायिक मामलों में खर्चे हो सकते हैं। सिंह  राशि के जातकों को गृह एवं  वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक दृष्टि  से सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। सिंह राशि के जातकों बुद्धिमत्ता के आधार पर पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी होने की संभावना है। 

विज्ञापन

Venus-Mars conjunction will remain in this zodiac till February 26 people of these zodiac can get financial benefits
Scorpio - फोटो : istock

वृश्चिक
मंगल और शुक्र की युति वृश्चिक राशि के जातकों के धनभाव में विराजित है। इस युति से  वृश्चिक राशि के जातकों के धन एवं धनागम के साधनों में वृद्धि होती है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के फलस्वरूप आर्थिक तरक्की मिलने के योग है। इस दौरान भाग्योदय होने के भी प्रबल योग दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed