Navratri 2020: नवरात्रि के दौरान कैसी रहेगी ग्रह-नक्षत्रों की चाल, किस राशि पर क्या होगा प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 अक्तूबर 2020 को शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। नवरात्रि के प्रथम दिन सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं साथ ही बुध और चंद्रमा भी इसी राशि में रहेंगे। तो वही नवरात्रि के दूसरे दिन यानि 18 अक्तूबर को चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसका प्रभाव राशि चक्र की बारह राशियों पर पड़ेगा। पूरे नवरात्रि में बुधदित्य योग बना रहेगा। जिससे किसी राशि के जातक को लाभ होगा तो किसी का समय सामान्य रहेगा। जानते हैं कि नवरात्रि में ग्रहों की ये चाल राशियों को किस तरह से करेगी प्रभावित..
वृष राशि- वृष राशि के जातकों को रोगों से मुक्ति मिलेगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अपने घर में कलश स्थापित करके मां की आराधना करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि को जातकों को नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। संतान सुख और धन प्राप्ति हो सकती है। मां की कृपा पाने के लए हो सके तो व्रत करें।
कर्क राशि- कर्क राशि को जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके लिए नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकोंं को उनकी इच्छा के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी भी कार्य में भाई का सहयोग मिलेगा। आपको नवरात्रि में कलश स्थापना करके जौ अवश्य बोने चाहिए।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के धन में वृद्धि होगी। स्थाई संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। आपको नवरात्रि में फल दान करना चाहिए।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के योजना बनाए हुए कार्य पूरे होंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करना शुभ रहेगा। नवरात्रि में व्रत करें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों की आय में कमी आ सकती है लेकिन अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आपको नवरात्रि में माता रानी को शहद का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि के योग बनेंगे। जिससे नवरात्रि के दिन आपके लिए लाभदायक रहेंगे। काली चींटी को मिश्री खिलाना चाहिए। यह आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि को जातकों के लिए यह नवरात्रि बहुत ही अच्छी रहने वाली है। मां को प्रसन्न करने के लिए आपको पांच तरह के फल अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी भाग्य वृद्धि होगी। नवरात्रि में आपको मां के नामों का जाप करना चाहिए।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों को शत्रु पक्ष की ओर से समस्या हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां दुर्गा को चुनरी अर्पित करना शुभ रहेगा।