फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Shaniwar ke upay do not buy these 5 things in saturday

शनि दोष से बचना है तो भूलकर भी शनिवार के दिन न खरीदें ये चार चीजें

Sat, 26 Dec 2020 12:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 26 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shaniwar ke upay do not buy these 5 things in saturday
ज्योतिष में शनिवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

शनि दोष को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। शनि महाराज न्याय के देवता हैं। ये व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो व्यक्ति अच्छा कर्म करता है उन्हें अच्छे और जो लोग बुरे कर्म करते हैं उन्हें बुरे परिणाम मिलते हैं। शनि की चाल सबसे धीमी है। ऐसे में जिस व्यक्ति पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ जाती है तो लंबी अवधि तक उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार के इन उपाय से वे जातक शनिदोष से मुक्ति पा सकते हैं।

विज्ञापन

Shaniwar ke upay do not buy these 5 things in saturday
लोहा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
शनिवार के दिन लोहा नहीं खरीदें

शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे की कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते हैं। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए। शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shaniwar ke upay do not buy these 5 things in saturday
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। - फोटो : iStock
शनिवार के दिन नहीं खरीदें नमक

शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज का बोझ बढ़ता है। अगर आप कर्ज से बचना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन नमक को बिल्कुल न खरीदें।

विज्ञापन

Shaniwar ke upay do not buy these 5 things in saturday
शनिवार को काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए।  - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार के दिन नहीं खरीदें काले तिल

शनिवार को काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से कार्य में बाधा आती है। शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के पेड़ पर चढ़ाने का नियम है।

Shaniwar ke upay do not buy these 5 things in saturday
शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। - फोटो : social media
शनिवार के दिन नहीं खरीदें काले जूते

शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता मिलती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आप असफलता से बचना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें।

Shaniwar ke upay do not buy these 5 things in saturday
अगर आपकी झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार के दिन करें ये कार्य

अगर आपकी झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed