फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shani sade sati in 2021 dhanu makar and kumbh rashi

जानिए कब हटेगी धनु, मकर और कुंभ राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती

Thu, 01 Jul 2021 03:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Jul 2021 03:27 PM IST
सार

  • साल 2021 में धनु, मकर और कुंभ राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती

विज्ञापन
shani sade sati in 2021 dhanu makar and kumbh rashi
धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है।

विस्तार

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव सात वर्षों तक रहता है। सात वर्षों तक चलने वाली दशा को शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है।  शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से किसी दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में एक बार शनि की साढ़ेसाती अवश्य ही आती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि अच्छे भाव में रहते हैं तो उसे जीवन में सभी तरह की सुख सुविधा प्रदान करते हैं। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मो के आधार पर शुभ या अशुभ फल देते हैं। 

विज्ञापन


तीन राशि पर है शनि की साढ़ेसाती
वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। ऐसे में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई है। धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों में आती है। पूरी तरह से साल 2023 से धनु राशि पर से शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरा चरण चलने की वजह से सही समय पर आपके काम नहीं बन रहे होंगे। बीमारियां घेरे हुई हैं और लगातार आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी।  शनि के मकर राशि में गोचर करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती होने की वजह से कई तरह की परेशानियां पीछा करती हैं। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में शनि की चाल
जब-जब शनि राशि बदलते हैं तो किसी एक राशि से साढ़ेसाती हट जाती है तो किसी दूसरी राशि पर शनि की साढ़ेसाती लग जाती है। 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंब राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिस कारण से धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप खत्म हो जाएगा। जबकि मीन राशि पर शनि का साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ जाएगा। 12 जुलाई 2022 को शनि के  दोबारा मकर राशि में आने पर धनु राशि पर फिर से साढ़ेसाती चढ़ जाएगी। 2023 में पूरी तरह से धनु राशि से साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed