जानिए कब हटेगी धनु, मकर और कुंभ राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती
- साल 2021 में धनु, मकर और कुंभ राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव सात वर्षों तक रहता है। सात वर्षों तक चलने वाली दशा को शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि से किसी दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में एक बार शनि की साढ़ेसाती अवश्य ही आती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि अच्छे भाव में रहते हैं तो उसे जीवन में सभी तरह की सुख सुविधा प्रदान करते हैं। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मो के आधार पर शुभ या अशुभ फल देते हैं।
तीन राशि पर है शनि की साढ़ेसाती
वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। ऐसे में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई है। धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों में आती है। पूरी तरह से साल 2023 से धनु राशि पर से शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।
मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरा चरण चलने की वजह से सही समय पर आपके काम नहीं बन रहे होंगे। बीमारियां घेरे हुई हैं और लगातार आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। शनि के मकर राशि में गोचर करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती होने की वजह से कई तरह की परेशानियां पीछा करती हैं। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी।
2022 में शनि की चाल
जब-जब शनि राशि बदलते हैं तो किसी एक राशि से साढ़ेसाती हट जाती है तो किसी दूसरी राशि पर शनि की साढ़ेसाती लग जाती है। 29 अप्रैल 2022 में शनि कुंब राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिस कारण से धनु राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप खत्म हो जाएगा। जबकि मीन राशि पर शनि का साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ जाएगा। 12 जुलाई 2022 को शनि के दोबारा मकर राशि में आने पर धनु राशि पर फिर से साढ़ेसाती चढ़ जाएगी। 2023 में पूरी तरह से धनु राशि से साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा।