फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shani impact and remedies for 5 zodiac signs in 2019

2019 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, मनाने के लिए पूरे साल करें ये सरल उपाय

Tue, 01 Jan 2019 09:00 AM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 01 Jan 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
shani impact and remedies for 5 zodiac signs in 2019
shanidev

शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। भले ही शनि का नाम आते ही लोग डर जाते हों लेकिन ये ऐसे देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से उचित फल देते हैं। कहने का तात्पर्य है कि आपकी राशि पर यदि शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है तो डरने की बजाय सद्कर्म करने की आवश्यकता है। सही मार्ग पर चलने की जरूरत है। वृश्चिक, धनु व मकर राशि पर 24 जनवरी 2020 तक शनि की साढ़ेसाती चलेगी तो वहीं शनि की ढैय्या वृष और कन्या राशि पर रहेगी। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल और बुरा कर्म करने वालों कष्ट देते हैं, ऐसे में इन 5 राशियों को गलत कार्यों से दूर रहना चाहिए। साथ ही शनिदेव की कृपा पाने के लिए नए साल में निम्न उपाय को करना चाहिए — 

विज्ञापन

shani impact and remedies for 5 zodiac signs in 2019
shani

मंत्र से मनाएं शनिदेव को

शनिदेव के प्रकोप को शांत करने के लिए यह मंत्र काफी प्रभावी है। शनिदेव को समर्पित इस मंत्र को श्रद्धा के साथ जपने से निश्चित रूप से आपको लाभ होगा।

सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।

विज्ञापन
विज्ञापन

shani impact and remedies for 5 zodiac signs in 2019
Hanuman - फोटो : amar ujala

हनुमत साधना से दूर होगी शनि की सनसनी

भगवान शिव की तरह उनके अंशावतार बजरंग बली की साधना से भी शनि से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं।

विज्ञापन

shani impact and remedies for 5 zodiac signs in 2019
shani - फोटो : shani

पीपल की पूजा से प्रसन्न होंगे शनिदेव

शास्त्रों में पीपल के पेड़ पर देवताओं का वास माना गया है। ऐसे में शनि के दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि अमावस्या पर पीपल पर जल और दीपक अर्पित करें।

shani impact and remedies for 5 zodiac signs in 2019
shami

शमी का पूजन कर पाएं शनि की कृपा 

शमी का वृक्ष घर में लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे न सिर्फ आपके घर का वास्तुदोष दूर होगा बल्कि शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी। इसी तरह काले कपड़े में शमी वृक्ष की जड़ को बांधकर अपनी दांयी बाजू पर धारण करने पर शनिदेव आपका बुरा नहीं करेंगे बल्कि उन्नति में सहायक होंगे। जल में गुड़ या शक्कर मिलाकर शनिवार के दिन पीपल को जल देने और तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

shani impact and remedies for 5 zodiac signs in 2019
शनि

शनिवार के दिन करें ये विशेष उपाय

शनिवार के दिन शनि महाराज को नीले रंग का अपराजिता फूल चढ़ाएं और काले रंग की बाती और तिल के तेल से दीप जलाएं। साथ ही शनिवार के दिन महाराज दशरथ का लिखा शनि स्तोत्र पढ़ें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed