फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   sawan somvar date and time 2019

सावन सोमवार शुभ संयोग: अविवाहित लड़कियों के लिए शुभ रहेगा सावन का तीसरा सोमवार

Sat, 03 Aug 2019 05:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 03 Aug 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
sawan somvar date and time 2019
shravan 2019 - फोटो : Rohit Jha

पवित्र महीना सावन के दो सोमवार बीत चुके है। तीसरा सोमवार 5 अगस्त को है। सावन के सोमवार में भगवान शिव की आराधना करने से भोले शंकर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार तीसरे सावन सोमवार पर बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। इस दिन नागपंचमी और सावन सोमवार का शुभ संयोग है। जिस कारण से यह सावन सोमवार खास हो जाता है। इसके आलावा इस दिन शुभ नक्षत्र हस्त नक्षत्र भी है। यह नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र जाता है। इस दिन पूर्ण तिथि है, सोम का नक्षत्र हस्त भी विद्यमान है और सिद्धि योग के साथ-साथ वर्ष की श्रेष्ठ पंचमी यानी नाग पंचमी भी है। इस कारण से सोमवार को बहुत ही सौभाग्यशाली दिन माना जाता है।

विज्ञापन


हस्त नक्षत्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही हस्त नक्षत्र की राशि कन्या मानी जाती है जिसके स्वामी बुध माने जाते हैं।  जिसके कारण यह संयोग बहुत ही सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। कला, ज्ञान, विवेक आदि के लिये यह नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस नक्षत्र के लोग बुद्धिमान होते हैं, एक दूसरे की मदद करते हैं लेकिन किसी भी बारे में फैसला लेने में इन्हें मुश्किल होती है। असमंजस के शिकार होते हैं। व्यवसाय में इनकी ज्यादा दिलचस्पी होती है और अपना काम निकालना जानते हैं। इन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और जीवन में भौतिक आनंद हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन


कन्याओं और महिलाओं के लिए तीसरे सोमवार का महत्व
सावन का यह शुभ संयोग भगवान शिव की पूजा करने वाली विवाहित महिलाओं को अच्छा दाम्पत्य सुखी जीवन और अविवाहितों को सुयोग्य वर मिलने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed