फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Sawan 2023 Camphor Remedies for Money in Sawan Upay in Hindi

Sawan 2023 Camphor Remedies: सावन सोमवार के दिन जरूर आजमाएं कपूर के उपाय, मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ

Sun, 16 Jul 2023 11:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Jul 2023 11:01 AM IST
सार

ऐसी मान्यता है जिन घरों में नियमित रूप से घर में कपूर जलाया जाता है या फिर कपूर की आरती की जाती है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा फौरन ही दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

विज्ञापन
Sawan 2023 Camphor Remedies for Money in Sawan Upay in Hindi
camphor: भगवान शिव की पूजा में कपूर का प्रयोग बहुत ही फलदायी माना जाता है। - फोटो : iStock

विस्तार

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और यह महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना को समर्पित होता है। इस माह लोग शिवभक्ति में लीन रहते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के अलावा लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना और कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं। सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ उपायों में एक उपाय कपूर का उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। कपूर के इस उपाय को सावन माह के सोमवार के दिन आजमाने पर व्यक्ति के जीवन में आ रही हर एक तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन सुखमय बना रहता है। 
विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक नजरिए से कपूर एक ऐसी पूजा सामग्री है जिसके कई लाभ होते हैं। ऐसी मान्यता है जिन घरों में नियमित रूप से घर में कपूर जलाया जाता है या फिर कपूर की आरती की जाती है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा फौरन ही दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा भगवान शिव की पूजा में कपूर का प्रयोग बहुत ही फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कपूर के इस्तेमाल से सावन के महीने में किस तरह से शिवजी को प्रसन्न किया जा सकता है और इसके कुछ ज्योतिषीय उपाय।
विज्ञापन


सावन में आरती में कपूर का प्रयोग
सावन के महीने में भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ऐसे में सावन माह में पड़ने वाले सभी सोमवार व्रत, प्रदोष और सावन शिवरात्रि के मौके पर जब भी भगवान भोलेनाथ की आरती करे तो उसमें कपूर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आरती के दौरान भगवान शिव का ध्यान करते हुए लौ में कपूर के टुकड़े डालते रहें और सुख-समृद्धि की कामना करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन में मुख्य द्वार पर कपूर के उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन सोमवार के दिन जो भक्त अपने मुख्य द्वार पर कपूर और घी का दीपक जलाकर रखने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। सावन के महीने में इस उपाय से आर्थिक स्थिति में इजाफा होता है क्योंकि सावन में मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।  

सावन में करें कपूर और चावल का उपाय
हिंदू धर्म में कपूर और चावल को बहुत ही शुभ माना गया है। सावन के महीने में कपूर और अक्षत का प्रयोग करते हुए शिवजी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। सावन में एक मुट्ठी अक्षत लें और कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े लेकर उसे मिला दें। जीवन में धन लाभ की इच्छा और सुख समृद्धि के लिए शिवजी प्रार्थना करते हुए अक्षत और कपूर के टुकड़े को घर के मुख्य द्वार के बाई तरफ जलाकर रख दें। फिर अक्षत के कुछ हिस्से को अपने पर्स या फिर घर की आलमारी में रख दें। इस उपाय से आपको जल्द ही धन लाभ होगा। 

शिवलिंग पर चढ़ाएं कपूर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को कपूर चढ़ाने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। सावन में कपूर के टुकड़े को सीधे शिवलिंग पर चढ़ाएं या फिर जल में कपूर के टुकड़ों को मिलाकर शिवजी का जलाभिषेक करें। फिर इस कपूर मिले जल के कुछ हिस्से को बचाकर वापस घर लाकर इस अपने घर के हर एक हिस्से में छिड़क दें। इस उपाय से घर की आर्थिक स्थिति हमेशा ही अच्छी बनी रहेगी।


पर्स में रखें कपूर का टुकड़ा
सावन के महीने में कपूर के उपाय को बहुत ही कारगर माना जाता है। ऐसे में सावन माह में शिवजी को कपूर के टुकड़े को जरूर अर्पित करना चाहिए। फिर इस कपूरे के एक टुकड़े को अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से आपको हर परेशाानियां से जल्द ही निजात मिल जाएगी और आपका पर्स कभी भी पैसों से खाली नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed