प्रत्येक मनुष्य को अपने भविष्य को जानने की इच्छा रहती है और इसे जानने का एक मात्र साधन ज्योतिष शास्त्र है। जहां ज्योतिष को लोग एक धर्मशास्त्र की तरह देखते हैं, परंतु वस्तुतः यह एक विज्ञान है। ज्योतिष के विद्वान एवं आध्यात्मिक ज्ञान के विशेषज्ञ दोनों ही इस बात को स्वीकार करते हैं कि मनुष्य के जीवन में परिवर्तन उसके कर्मो, विचारों एवं भावों के अनुसार होता है।
ज्योतिष शास्त्र का विस्तृत स्वरूप
ज्योतिष शास्त्र में मुख्य रूप से ग्रह, नक्षत्र आदि के स्वरूप, उसके संचार, उसके परिभ्रमण काल, और उससे संबधित अन्य घटनाओं का निरूपण किया जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में यही ग्रह नक्षत्र शुभाशुभ फलों का निर्धारण भी करते हैं।
ज्योतिषविदों की मानें तो ग्रह नक्षत्रों की गणना एवं निरूपण मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और इसके द्वारा किसी व्यक्ति के भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पता किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र ही एक मात्र ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा जाना जा सकता है कि भविष्य में आने वाले अवरोधों से कैसे पार पाया जाए और सही जातक सही दिशा प्राप्त करे।
दैनिक राशिफल और जीवन
ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। यह भविष्यफल दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक हो सकता है। अमर उजाला द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला आज का राशिफल भी ग्रह-नक्षत्र की गणनाओं पर आधारित भविष्यकथन है।
इस आज के राशिफल में जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, परिवार के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। अमर उजाला द्वारा दिए गए इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं या कोई योजना निर्धारित कर सकते हैं। आज का राशिफल पढ़कर आप अवसर और चुनौतियां दोनों का सामना करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।