फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के बार-बार विवादों में फंसने की असली वजह है यह

Thu, 23 Jun 2016 12:44 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
why salman khan involve in controversy
सलमान खान

सलामान खान इन द‌िनों सुल्‍तान फ‌िल्म की शूट‌िंग के बारे में द‌‌िए अपने एक बयान के कारण व‌िवादों में हैं क्योंक‌ि इन्हानें रेप पीड़‌िता से अपनी तुलना कर दी। मामला इस कदर गरमाया हुआ है क‌ि इनके प‌िता और भाई को आगे आकर मामले को संभालना पड़ रहा है। लेक‌िन यह पहला मौका नहीं है जब सलमान व‌िवादों में फंसे हों। सुल्‍तान फ‌िल्म में एक गाने को लेकर भी सलमान व‌िवादों में रहे क्योंक‌ि इन्होंने अपनी न‌िजी दुश्मनी के कारण अर‌‌िजीत स‌िंह के गाने को फ‌िल्म से हटवा द‌िया और उसी गाने को राहत फतह अली खान से गवाया।

सलमान के बार-बार व‌िवादों में फंसने की असली वजह है यह

why salman khan involve in controversy
दंगल बनाम सुल्तान

इससे पहले सलमान खान ह‌िट एंड रन मामले और काले ह‌िरण के श‌िकार के मामले में बीते कुछ सालों से व‌िवादों में घ‌िरे रहे हैं। कटरीना और रणबीर कपूर के ब्रेकअप को लेकर भी सलमान ही न‌िशाने पर रहे। ऐसे में सवाल उठाता है क‌‌ि ब‌िइंग ह्यूमन की बात करने वाले सलमान बार-बार क्यों व‌िवादों में फंस जाते हैं, आख‌िरी इसकी असली वजह क्या है?

सलमान के बार-बार व‌िवादों में फंसने की असली वजह है यह

why salman khan involve in controversy
सुल्तान - फोटो : फोटो- ट्विटर

इस सवाल का जवाब ढूंढने के ल‌िए सलमान खान की कुंडली पर नजर डालते हैं तो पता चलता है क‌ि सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ था। इनका जन्म लग्न मेष है तथा चन्द्र राशि कुम्भ है। जन्म कुंडली में पंचमेश सूर्य और नवमेश गुरु के परस्पर दृष्टि संबंध के कारण बनने वाले राजयोग ने इन्हे फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता 'सलीम खान' की अच्छी छवि के चलते जल्द करियर की शुरुआत करने का अवसर दिया। जन्म कुंडली में नवमेश भाग्य और पिता का कारक होता है, सलमान खान को इन दोनों का खूब लाभ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान के बार-बार व‌िवादों में फंसने की असली वजह है यह

why salman khan involve in controversy
salman - फोटो : solaris

लेक‌िन सलमान की कुंडली में शत्रु भाव का स्वामी बुध विवादों के आठवें घर में पाप ग्रह केतु से ग्रसित है, जिस पर शनि की दृष्टि पड़ रही है। इस योग के चलते सलमान खान और विवादों का हमेशा से चोली-दामन का साथ रहा है। अगस्त 2002 में शुरू हुई शनि की दशा ने सलमान को कानूनी पचड़े में ऐसा फांसा के वह तमाम कोशिशों के बाद भी इससे निकल नहीं पा रहे हैं। 28 सितम्बर 2002 को उन्हें 'हिट-एंड-रन' मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त सलमान पर काले हिरण के शिकार का मामला राजस्थान के एक अदालत में चल रहा है। इस केस में वह वर्ष 2006 और 2007 में कुछ समय के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल में रह चुके हैं।

विज्ञापन

सलमान के बार-बार व‌िवादों में फंसने की असली वजह है यह

why salman khan involve in controversy
salman khan

नवंबर 2014 को जब शनि गोचर में वृश्चिक राशि में गए तब से इन दोनों मामलों में आई तेजी से सलमान खान की परेशानी बढ़ी हुई हैं। वृश्चिक में गोचर कर रहे शनि सलमान के मेष लग्न के अष्टम भाव में हैं। लग्न से अष्टम के गोचर कर रहे शनि को ज्योतिष शास्त्र में 'कंटक-शनि' कहा जाता है, जो करियर में बाधा लाने के साथ-साथ मानसिक कष्ट भी देता है। शनि वृश्चिक राशि में 2017 के नवंबर तक रहेंगे। ऐसे में शनि में राहु की बुरी दशा के चलते इनको अगस्त 2016 के बाद लम्बे समय के लिए कारावास द‌िया जा सकता है। वर्ष 2016 में अगस्त महीने में गोचर में गुरु कन्या राशि में पहुँच कर उनके लग्न और चन्द्र से त्रिक भावों में आ जाएंगे, जो इनके ल‌िए शुभ फलदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed