होली के बहाने इन राशि वालों पर चढ़ेगा खूब प्यार का रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार होलिका दहन की शाम चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसका प्रभाव आपके मन पर भी होगा क्योंकि चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। इससे कुछ लोगों में निराशा की भावना बढ़ेगी तो कुछ लोग बेचैन और परेशान हो सकते हैं।
वजूद इसके होली का रंग कई लोगों के रिश्तों को प्यार के रंगों से सराबोर करेगा और कुछ लोगों के बीच प्रेम की नई शुरुआत भी होने की भी संभावना बन रही है। देखिए इस हफ्ते की लव एस्ट्रोलॉजी आपके बारे में क्या कहती है।
मेष राशि: रंगों की तरह आपस में घुलना मिलें
ह आपकी गृहस्थी और प्रेमी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आपका मन उलझन में रहेगा और आप कभी कभी जरूरत से ज्यादा कल्पनाशील हो सकते हैं जिससे जीवन की वास्तविकता के बीच तालमेल में दिक्कत आ सकती है। इसलिए एक दूसरे से शिकवे-शिकायत की बजाय आपस में रंगों की तरह घुलने-मिलने की कोशिश करें। लाल रंग से होली खेलना शुभ रहेगा
वृष राशि: सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अनुकूल रहेगा
आप प्रेमी के साथ कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि बाद के समय में आप दोनों ही अपने परिवार तथा मित्रों के साथ होली मनाने में मशगूल रहेगें। आप प्रेमी को लेकर कहीं जाना चाहते हैं या कुछ रचनात्मक करना चाहते हैं तो कीजिए, इससे आप दोनों के प्रेमी जीवन में एक बार फिर बहार आएगी और पूरा सप्ताह आपका अच्छा गुजरेगा। आप अपने शुरुआती दिनों की याद ताजा करके भावुक हो सकते हैं और इन्हीं भावनाओं में बहकर कुछ आंतरिक क्षणों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
आप दोनों के प्रेम संबंध होली के त्यौहार की तरह प्यार के रंगों से रंगे रहेगें और आप दोनों वादा करें कि कभी इस प्यार के रंग को फीका नहीं पड़ने देगें। दिन ब दिन आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आप इन रंगों में सदा नहाते रहेगें। आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा।
मिथुन राशि: प्रेमी के साथ तालमेल की कमी रहेगी
सप्ताह भर आपका मूड ऊपर-नीचे होता रहेगा और आपको खुद इस बात का अहसास भी नहीं हो पाएगा। झुंझलाकर आपका प्रेमी ही आपकी कमियों को आपके सामने लाने का प्रयास कर सकता है लेकिन आप उसकी बात को सुनने की बजाय कुतर्क कर सकते हैं। आपकी वाणी में भी कर्कशता देखी जा सकती है।
दरअसल इस समय आपके आपके आपके प्रेमी की सोच और व्यवहार में तालमेल की कमी रहेगी। सलाह है कि प्रेमी की अनदेखी ना करें। यदि कोई आपसी गिले शिकवे भी हों तो भी आपको सभी कुछ भुलाकर होली के दिन गले मिलना चाहिए और होली के रंगों को समेटकर अपने प्रेमी जीवन में शामिल कर लेना चाहिए।
कर्क राशि: प्यार के मामले में भावुकता से फैसला न लें
आप प्रेमी से मिलना चाहते हैं और इसके लिए आपके मन मस्तिष्क में प्लानिंग भी चल रही है। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी और भावुकता में नहीं लें। आप दिल-दिमाग में से दिमाग की ही सुनें और अगर प्रेमी से मुलाकात नहीं हुई तो कोई बात नहीं।
मन थोड़ा परेशान होगा लेकिन आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। सलाह है कि प्रेमी के साथ होली के रंगों का आनंद लें। अगर आप दोनों के बीच मुलाकता का योग नहीं बन रहा है तो फोन या इंटरनेट के जरिए एक दूसरे के दिलों को छूने के कोशिश कीजिए।
सिंह राशि: प्रेमी के साथ नाराजगी चलती रहेगी
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला कहा जाएगा और प्रेमी के साथ नाराजगी भी चलती रहेगी।आप अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आएंगे और प्रेमी नाराज होने से बाज नहीं आएगा।सप्ताह के आरंभ में आपकी जेब भी काफी ढ़ीली हो सकती है जिसकी झुंझलाहट आप प्रेमी पर निकाल सकते हैं।
मय की माँग को ध्यान में रखना जरुरी है और बजट बनाकर चलना तो आपके लिए काफी आवश्यक है।आप दोनों की नाराजगी की वजह से सप्ताह का मध्य भाग भी यूँ ही निकल जाएगा। अंतिम भग में जाकर आप दोनों एक-दूसरे से बातचीत आरंभ कर सकते हैं।
इस सप्ताह के अंत में रंगों का त्यौहार होली भी आ रही है जिससे आप दोनों को कुछ सीखना चाहिए और अपनी लव लाईफ को भी होली के रंगों से सरोबार कर लेना चाहिए ताकि फिर कभी दोनों के मध्य कोई गलतफहमी ना पैदा हों।प्यार के रंगों से खुद को भिगो लेना चाहिए ताकि कोई दूसरा रंग अपना असर ना दिखा सके।
कन्या राशि: प्रेमी के साथ काफी मौज मस्ती कर सकते हैं
सप्ताह के आरंभ में आप प्रेमी के साथ काफी मौज मस्ती कर सकते हैं लेकिन उसके बाद शायद मूड कुछ खराब हो जाए।कारण क्या होगा, कहा नहीं जा सकता है।यदि आप कुछ सावधानियाँ बरतकर चलेगें तो शायद समय अनुकूल हो जाए।आपको कुछ कहने से पहले उस पर एक बार विचार कर लेना चाहिए।
आपकी आदत है हर बात का जवाब देना और अपनी बात को सर्वोपरि रखना। अपनी इस आदत पर आपको इस सप्ताह अंकुश लगाना होगा और आपको चुप रहना होगा। बात कीजिए लेकिन फालतू बात ना कीजिए अन्यथा प्रेम संबंधों में काफी कड़वाहट आ सकती है वैसे भी सप्ताह के मध्य भाग से आपकी बुद्धि भ्रष्ट हो सकती है और प्रेमी की ओर से प्यार की कमी हो सकती है।
होली का त्यौहार आपको शायद प्रेमी के बिना मनाना पड़े लेकिन एक बार कोशिश अवश्य करें कि प्रेमी आपके बिखराए रंगों को अपना ले और आपका जीवन गुलाल की तरह गुलाबी हो जाए।
तुला राशि: होली पर प्रेमी को नाराज कर सकते हैं
हो सकता है कि आप अपने पुराने संबंधों को याद कर परेशान हो रहे हों। यदि ऎसा है तो आप पुरानी बातों को भुलाने का प्रयास करें अन्यथा सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए ज्यादा नकारात्मक हो सकता है।
सप्ताह के अंतिम भाग में होली भी है और आपको पुरानी बातों को याद कर इस रंगीन त्यौहार को बर्बाद नहीं करना चाहिए।आप भूतकाल को छोड़े और वर्तमान प्रेम संबंधों को तवज्जो दें अन्यथा होली पर प्रेमी को नाराज कर सकते हैं जबकि होली के दिन तो लोग सभी गिले शिकवे भूल गले लगते हैं।
वृश्चिक राशि: सभी गम भुलाकर होली का आनंद लें
ये सप्ताह आपको मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी के साथ घूमना-फिरना चैट आदि सभी कुछ सामान्य रुप से चलता रहेगा जैसा कि अभी तक चलता आ रहा होगा लेकिन आपके परिवार के सदस्यों तक आपके प्रेम संबंधों की भनक जा सकती है जिससे घर के वरिष्ठ लोगों से आपका मन मुटाव हो सकता है और वह आपकी इस पसंद को एकदम से अस्वीकारने की बात कर सकते हैं।
इस समय उनसे बहस करने की बजाय आप यह जानने का प्रयास करें कि अस्वीकारने का कारण क्या है? आपके परिवारजनो तक यह बात नमक मिर्च लगाकर तो नहीं बताई गई है! इसलिए अभी कुछ प्रतिक्रिया ना दें।
सप्ताह का अंत रंगों के त्यौहार होली से हो रहा है इसलिए अपना मूड खराब ना करें और परिवार तथा मित्रों के साथ सभी गम भुलाकर होली का आनंद लें। यदि होली के दिन प्रेमी से ना मिल सके तो परेशान ना हो। फोन या इंटरनेट के माध्यम से होली के रंग अपनी लव लाइफ में घोल सकते हैं।
धनु राशि: तनाव और चिंता त्योहार का आनंद कम करेगी
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप किसी बात को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर अगर आप परेशान हैं तब ऎसी बातों से आपको बचना चाहिए जिनसे संबंधों में खटास पैदा होती हो। आप खुद बहुत जल्दबाजी में जवाब देने वाले व्यक्ति हैं।
अगर परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं हैं तब ऎसे में आपको ज्यादा बोलना ही नहीं चाहिए। उस बात को ही छोड़ देना चाहिए जिससे बात बिगड़ रही हो। कई बार चीजें आपके अपने हाथ में नहीं रहती हैं, ऎसे में उन्हे समय पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि एक समय है जो अपने आप चीजों को ठीक कर ही देता है।
सप्ताह का शुरुआती भाग छोड़ दें तो बाकी का समय आपके अनुकूल कहा जा सकता है और सभी बुरी बातों का ख्याल अपने मन से होली के रंगों की तरह उड़ा दें। आप आने वाले त्यौहार का मजा लें और मित्रों के साथ आनंद मनाएं।
मकर राशि: सप्ताह का पहला भाग परेशान कर सकता है
आपके लिए सप्ताह का पहला और मध्य भाग बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।पहले भाग में आप प्रेमी के साथ कुछ अंतरंग क्षणों का मजा ले भी सकते हैं लेकिन साथ ही किसी छोटी बात को लेकर मतभेद भी पैदा हो सकते हैं।
ऎसी स्थिति में आप ना चाहते हुए भी बेकार की बहस कर ही लेगें और स्थिति आपके हाथ से निकल जाएगी।आपको जरा सा अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि किसी एक को तो पहल करनी होगी ताकि माहौल ज्यादा बिगड़ने ना पाएं। इस बहसबाजी से आपके दिलो-दिमाग में एक ही बात घूमेगी कि क्या आप वाकई में एक-दूसरे के पूरक हैं भी या नहीं।
सप्ताह का अंतिम भाग आते-आते आपका मूड फिर से तरोताजा हो सकता है।इसका कारण होली का त्यौहार भी हो सकता है क्योंकि मूड हो या ना हो आपके मित्र होली के इस त्यौहार पर आपको अकेला छोड़ेगें नहीं। आप भी अपने मूड में आएं और रंगों के इस त्यौहार पर सभी फीके रंगों को भूल जाएं।
कुंभ राशि: आपके शर्मीले व्यवहार से भी आपका प्रेमी दुखी होगा
आपके प्रेम संबंधों के नजरिये से यह सप्ताह अच्छा कहने में संदेह होगा। आप अभी तक अपनी लव लाईफ को सेट ही नहीं कर पा रहे हैं। आपको अपने छिपे टेलेन्ट को अपने प्रेमी के सामने भी लाना चाहिए। आपके शर्मीले व्यवहार से भी आपका प्रेमी दुखी होगा।
प्रेम संबंधों में नयापन अथवा ताजापन तभी आएगा जब आप दोनों परस्पर एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान नहीं लेगें।जब तक खुलकर बातें नहीं होगी तो जानेगें कैसे? इसलिए आप चाहते हैं कि आपके प्रेम संबंध आगे बढ़े तो कुछ रचनात्मक करें और अपनी ओर से रोमांस की बातें करते रहें।
कभी-कभी प्रेमी की तारीफ में ही दो शब्द कह दें। आप चाहते हैं कि आपका प्रेमी भी आपकी तारीफ करें तब आपको भी अपनी ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।आप अपने रखरखाव को दिनचर्या से थोडा हटकर नया लुक देने की सोचें। अपने कपड़ों को भी एक नये स्टाईल से पहनें जिससे आपके भीतर नयापन देखा जा सकता है।
मीन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह बेहतरीन रहेगा
आपके लिए यह सप्ताह परेशानी लाने वाला हो सकता है क्योंकि एक समय ऎसा हो सकता है जब आप अपने खास मित्रों तथा प्रेमी में से किसी एक की ईच्छा पूरी कर सकेगें। आपके मित्र चाहेगें कि आप उनके साथ कुछ समय बिताएँ लेकिन ठीक उसी समय आपका प्रेमी भी आपके साथ रहना चाहेगा।
ऎसी स्थिति में यह तो निश्चित रहेगा कि किसी एक को आप नाराज करने वाले हैं। अच्छा यही होगा कि आप किसी के साथ ना जाकर घर के किसी आवश्यक काम को निपटाने का बहाना बना दें। आपके लिए अच्छा भी यही है कि आप घर के बचे कामों को पूरा करें।
सप्ताहांत आपके लिए रोमांटिक हो सकता है।आपके प्रेमी के साथ ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और होली के रंगों की तरह आप पूरी तरह से प्यार के रंग में भीगे रहेगें। आप प्रेमी के साथ रोमांस भरा समय बिताएंगे जिससे आपके रोम-रोम में रोमांच भरा रहेगा।