फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   weekly horoscope of vrishabha rashi saptahik rashifal 10 to 16 February 2025

Taurus Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: सप्ताह के मध्य में अचानक से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। 

विज्ञापन
weekly horoscope of vrishabha rashi saptahik rashifal 10 to 16 February 2025
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ राशि  

विज्ञापन

वृषभ  राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य भरोसे बैठे रहने की बजाय कर्म की साख को हिलाना होगा, तभी जाकर आपको मनचाहे लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो पाएगी। इस सप्ताह आपके भीतर कार्य को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। ऐसे में आलस्य छोड़कर आज के काम को आज ही समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा हाथ आया अवसर निकल सकता है। 

सप्ताह के मध्य में अचानक से सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। वित्तीय दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए मध्यम फलप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। साथ ही साथ धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। 
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को सीनियर के साथ किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। मनचाहे पद की प्राप्ति अथवा मनचाही जगह पर तबादले की कामना पर अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी विषय विशेष को लेकर परिवार के सदस्यों से अनबन होने की आशंका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed