{"_id":"67a738ce656c4167490284ba","slug":"weekly-horoscope-of-mithun-rashi-saptahik-rashifal-10-to16-february-2025-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (10 to16 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (10 to16 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:51 AM IST
सार
Saptahik Mithun Rashifal: वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह शुभ बना हुआ है। भूमि-भवन का लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरी एवं व्यवसाय से संबंधित मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के नेतृत्व गुण में विकास होगा। इस पूरे सप्ताह बॉस आप पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। आपको कोई विशेष पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है।
Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बन रहे शुभ योग से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत
विज्ञापन
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह शुभ बना हुआ है। भूमि-भवन का लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए आपकी प्रशंसा होगी। आप अपने कार्य-कौशल से अपने लिए लाभ की स्थितियां बनाने में सफल होंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत से जुड़ी किसी भी दिक्कत को नजरंदाज करने से बचना चाहिए अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचें। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।