फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Wear Different Colour Clothes On Each Day For Good Luck

गुरुवार के दिन ये खास रंग पहनने से खुल जाएगी किस्मत, जानिए बाकी दिनों के रंग

Wed, 01 Mar 2017 04:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Wed, 01 Mar 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
Wear Different Colour Clothes On Each Day For Good Luck
हर दिन का अपना महत्व होता है और उस दिन उसी प्रकार काम किए जाएं तो बेहतर होता है। ऐसे ही अगर उस दिन कोई खास रंग पहना जाए तो भाग्य में अच्छे बदलाव होते हैं। विशेष दिन के अनुसार विशेष रंग पहनने से सुख-समृद्धि मिलती है और हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन


- सोमवार शिव का दिन कहा जाता है। कहते हैं कि इस दिन सफेद या चांदी के रंग के कपड़े पहनने से परेशानियां दूर रहती हैं।

- मंगलवार यानि बजरंग बली का दिन। इस दिन इन्हें खुश करने के लिए भगवा या नारंगी रंग के कपड़े पहने। इस रंग के कपड़े आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे।

- बुधवार गणपति को समर्पित है। कहा जाता है कि उन्हें दूर्वा यानि हरी घास काफी प्रिय होती है। इसलिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।

- गुरूवार बृहस्पति, विष्णु और साईं बाबा को समर्पित है। बृहस्पति पीले रंग का ग्रह होता है इसलिए कहा जाता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। विष्णु को भी पीला रंग पसंद होता है।
विज्ञापन


- शुक्रवार देवी मां का दिन होता है। देवी को लाल रंग चढ़ता है। इस दिन लाल, गुलाबी या कोई भी गाढ़े रंग के कपड़े पहनें। मां आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शनिवार यानि शनि देव का दिन। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनें। अगर काला रंग नहीं है तो गहरे नीले, भूरे या बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करें। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

- रविवार के दिन सूर्य देव को पूजा जाता है। इस दिन सुनहरे रंग या कोई भी खिले रंग के कपड़े पहनें। इससे आपका दिन अच्छी बीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed