फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन 2022: सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश, जानें किस राशि वालों के लिए शुभ

Tue, 26 Apr 2022 08:05 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 26 Apr 2022 08:05 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit To Pisces 2022 On 27 April Know What Will Be Impact On Zodiac Sign In Hindi
venus transit 2022: मीन राशि में प्रवेश के साथ ही ये शुक्र वहां पहले से ही अपने घर में विराजमान बृहस्पति से युति करेंगे - फोटो : अमर उजाला

Venus Transit 2022: जीव उत्पत्ति और ऐश्वर्य के कारक महान ग्रह शुक्र 27 अप्रैल को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 23 मई की रात्रि 8 बजकर 24 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि में प्रवेश के साथ ही ये शुक्र वहां पहले से ही अपने घर में विराजमान बृहस्पति से युति करेंगे जिसके प्रभावस्वरूप मीन राशि वाले जातकों के जीवन में कई तरह के अप्रत्याशित परिवर्तन दिखाई देंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Venus Transit To Pisces 2022 On 27 April Know What Will Be Impact On Zodiac Sign In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे शुक्र आपके लिए सुखद अनुभूति प्रदान करेंगे। इस राशि पर गोचर और इस भाव पर गोचर करते हुए शुक्र हमेशा शुभ फल ही प्रदान करते हैं। विलासितापूर्ण वस्तुओं के खरीदने तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। मकान अथवा वाहन का विक्रय करना चाह रहे हो तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में समझाएं।

Venus Transit To Pisces 2022 On 27 April Know What Will Be Impact On Zodiac Sign In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही कार्य व्यापार में उन्नति भी होगी। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग का योग है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह अनुकूल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit To Pisces 2022 On 27 April Know What Will Be Impact On Zodiac Sign In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र और बृहस्पति की युति आपके जीवन में किसी बड़ी सफलता की ओर संकेत कर रही है इसलिए केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न करने के लिए और प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक दायित्व तथा पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्त के योग।

विज्ञापन
Venus Transit To Pisces 2022 On 27 April Know What Will Be Impact On Zodiac Sign In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र और आपके लिए भाग्य वृद्धि ही करेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग के योग। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed