Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 26 April 2022 : वृषभ, कर्क और कन्या समेत पांच राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी व आप किसी म्यूचल फंड मार्केट आदि में भी निवेश कर सकते हैं। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही है,तो उसके लिए आपको डॉक्टरी सलाह मशवरा भी करना पड़ सकता है। आपका अपनी माताजी से कोई वाद-विवाद खडा हो सकता है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। भाइयों के साथ आप व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएं भी बनाने की सोचेंगे जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे पाएंगे,लेकिन आपको धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के लिए यदि आप कुछ योजना बनाएंगे,तो उसको बल मिलेगा। आपको जोखिम भरे कार्यों को करने से बचाना होगा। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक व पार्टी को करने की योजना भी बना सकते हैं। यदि जल्दबाजी में आप किसी कार्य को करेंगे,तो उसमें कोई विवाद खड़ा हो सकता है,लेकिन आपको कमर दर्द,पेट दर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है जिन्हें आप योग व व्यायाम के द्वारा ही समाप्त कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही किसी पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं व आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी लंबे समय से प्रयासरत रहेंगे,लेकिन आपको कुछ कीमती सामानों को खरीदने से बचना होगा। अपने संचित धन व अपनी आय की ओर ध्यान रखकर खरीदें तो बेहतर रहेगा। यदि आप अपने घर में रंगाई पुताई आदि का कोई कार्य करवाने की सोच रहे हैं,तो आज आप उसे करवा सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।
घर परिवार में यदि कलह चल रही थी,तो वह चिंता का कारण बनेगी। आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में सहयोग प्राप्त होगा। आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको थकान बनी रहेगी,लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं,जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं,उनके लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है।