फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 फरवरी को मकर राशि में इन 6 ग्रहों के आने से भारी प्राकृतिक आपदा के आने की आशंका, होगी जन-धन की हानि

Sun, 07 Feb 2021 04:00 PM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 07 Feb 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
these six planets form sanyoga to impact on nation and world wide
9 फरवरी की रात जब चंद्रमा का प्रवेश मकर राशि में होगा तो एक ऐसा महासंयोग बनेगा जो दुर्लभ और अद्भुत है। - फोटो : Pixabay

ग्रहों की चाल का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 59 साल के बाद ग्रहों का विचित्र संयोग फरवरी के महीने में बनने जा रहा है। 9 फरवरी की रात जब चंद्रमा का प्रवेश मकर राशि में होगा तो एक ऐसा महासंयोग बनेगा जो दुर्लभ और अद्भुत है। मेदिनी ज्योतिष में कहा गया है कि जब एक राशि में 5 या उससे अधिक ग्रह यदि आकर युति करें तब देश-दुनिया में बड़े भू-राजनीतिक बदलाव आते हैं और इस बदलाव का असर लम्बे समय तक रहता है। सूर्य, गुरु, शनि, चन्द्रमा, बुध तथा शुक्र आदि ग्रह जब एक राशि में आ जाएं तो युद्ध या बड़े जनांदोलन जैसी आपात स्थितियां पैदा होती हैं। ऐसा उल्लेख मेदनीय ज्योतिष की पुस्तकों में मिलता है।

these six planets form sanyoga to impact on nation and world wide
आतंकवाद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
1962 में आए थे मकर में 7 ग्रह

इससे पहले फरवरी महीने में ही 1962 में मकर राशि में 7 ग्रहों का संयोग हुआ था। इस संयोग का परिणाम यह हुआ था कि दो महाशक्तियों अमेरिका और तत्कालीन सोवियत रूस ‘क्यूबा मिसाइल’ संकट में उलझ गए थे औऱ युद्ध के भय से विश्व राजनीति दो खेमों में बंट गई थी। इससे दशकों तक ‘शीत-युद्ध’ की स्थिति बनी रही। बाद में वर्ष 1979 के सितंबर महीने में सिंह राशि में 5 ग्रहों के योग ने ईरान में इस्लामिक क्रांति से मुस्लिम जगत में उथल-पुथल मचा दी, जिससे अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में इस्लामिक आतंकवाद का प्रसार हुआ और दशकों तक भारत सहित दुनिया के कई देशों में रक्तपात हुआ। अभी वर्ष 2019 में 26 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य ग्रहण के समय 5 ग्रहों के योग ने कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक मंदी ने जो तबाही मचा दी है, उससे संपूर्ण विश्व बड़ी मानवीय त्रासदी से गुज़र रहा है। अब 09 फरवरी को रात 08:30 से 12 फरवरी को प्रात: 02:10 तक मकर राशि में बन रही 6 ग्रहों की युति एक बार फिर से देश-दुनिया में बड़े बदलावों का संकेत दे रही है।


 

these six planets form sanyoga to impact on nation and world wide
इस योग के कारण चीन और पाकिस्तान को किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। (इमरान खान और शी जिनपिंग) - फोटो : पीटीआई
पड़ोसी देशों पर आएगा कोई महासंकट

हमारे पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को किसी बड़े संकट का सामना करना होगा, जिसकी ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संभावना 6 ग्रहों के मकर राशि में युति से बन रही है। पाकिस्तान की चंद्र राशि मिथुन है, जिससे विनाश के अष्टम भाव में बन रही यह महायुति किसी बड़े भूकंप से देश को नुकसान पहुंचा सकती है। चीन की जन्म राशि मकर में शनि-गुरु सहित अन्य ग्रहों का गोचर वहां आर्थिक संकट से असंतोष पैदा करेगा। चीन के शेयर बाजारों में गिरावट दुनिया भर के धन कुबेरों को बड़ा झटका देगी। भारत में भी शेयर बाजार में कुछ उथल-पुथल मच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these six planets form sanyoga to impact on nation and world wide
मकर राशि में शनि-गुरु की युति होना तथा उससे केंद्र में मेष राशि में भूमि पुत्र मंगल की स्थिति भूकंपन का योग बनाती है। - फोटो : iStock
भूकंप और ओलावृष्टि के हैं योग

मेदिनी ज्योतिष में मकर राशि को जल राशि तथा पृथ्वी तत्व से प्रभावित माना जाता है। मकर राशि में शनि-गुरु की युति होना तथा उससे केंद्र में मेष राशि में भूमि पुत्र मंगल की स्थिति भूकंपन का योग बनाती है। सूर्य और चंद्रमा 12 फरवरी की अमावस्या के दिन पृथ्वी तत्व की राशि और पृथ्वी तत्व के नवांश में होकर भूकंप का योग बना रहे हैं। इस योग के प्रभाव से 15 दिनों के भीतर पाकिस्तान और उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए जा सकते हैं। 12 फरवरी की अमावस्या के बाद असामान्य वर्षा और ओलावृष्टि का योग भी बन रहा है। उत्तर भारत में ओलावृष्टि से कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान पहुंच सकता है तथा पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से सर्दी का मौसम लंबा खींच सकता है।

विज्ञापन
these six planets form sanyoga to impact on nation and world wide
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में क्रांति आने के संकेत हैं। - फोटो : PTI
नव संवत्सर में होगी आर्थिक प्रगति

नया संवत 2078, 13 अप्रैल को आरंभ होने जा रहा है, जिसमें राजा और मंत्री दोनों ही मंगल हैं। क्म्युनिकेशन के क्षेत्र में क्रांति आएगी. सॉफ्टवेयर, सूचना एवं प्रौद्यागिकी क्षेत्र, रोड ट्रांसपोर्ट में, विज्ञान के क्षेत्र में अप्रत्याशित तथा अभूतपूर्व सुखद परिवर्तन एवं प्रगति होगी। आर्थिक प्रगति होगी। अप्रैल 6, 2021 के बाद जब गुरु और शनि अलग होंगे, तब कहीं जाकर वर्तमान आंदोलन में कुछ सुधार आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed