Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण पर इस राशि में बनेगा चतुर्ग्रही संयोग, कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति जानिए सबकुछ
02 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पर कन्या राशि में एक साथ चार ग्रहों का संयोजन एक साथ देखने को मिलेगा यानी चार ग्रह एक साथ कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसके चलते कुछ स्थानों पर ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा साफ तरह से देखा जा सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Surya Grahan 2 October 2024: इस बार ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से अक्तूबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। अक्तूबर के शुरू होने के साथ ही साल का दूसरा और आखिर सूर्य ग्रहण लगेगा। आपको बता दें कि 2 अक्तूबर को पिृत पक्ष की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा। आपको जैसे मालूम है कि अभी पितृ पक्ष जारी और सर्वपितृ अमावस्या पर सभी पितरगण अपने-अपने लोग वापस चले जाएंगे। शास्त्रों में पितरों के लिए अमावस्या तिथि विशेष मानी गई है। इस तिथि पर पितरों को तर्पण करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने प्रियजनों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी है। साथ ही साथ इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति देखने को मिलेगी। 02 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पर कन्या राशि में एक साथ चार ग्रहों का संयोजन एक साथ देखने को मिलेगा यानी चार ग्रह एक साथ कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। जिसके चलते चतुर्ग्रही योग को निर्माण होगा। इसके अलावा कुछ अन्य ग्रहों की भी स्थिति भी खास रहने वाली होगी। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण पर और किन-किन ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी।
सूर्य ग्रहण और ग्रहों की स्थिति
दरअसल ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 02 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण पर कन्या राशि जिस पर बुध ग्रह का स्वामित्व है उसमें सूर्य, बुध, चंद्रमा और केतु ये चारों ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे। इस तरह से एक राशि में चार प्रमुख ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगर अन्य दूसरे सभी ग्रहों की बात करें तो सूर्य ग्रहण के दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। ग्रहों के सेनापित मंगलदेव मिथुन राशि में, शुक्र तुला राशि, राहु मीन राशि में और शनिदेव वक्री स्थिति में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे।
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की खास बातें
- - चंद्र ग्रहण के 15 दिनों के बाद 2 अक्तूबर को साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, फिर इसके बाद साल 2025 में ग्रहण होगा।
- - यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसके चलते कुछ स्थानों पर ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा साफ तरह से देखा जा सकेगा।
- - साल का यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा क्योंकि जब ग्रहण होगा तब देश में रात रहेगी।
- - देश में ग्रहण नहीं दिखाई देगा जिसके चलते इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
- - सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 02 अक्तूबर को रात 09 बजकर 13 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो देर रात 03 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा।
- - यह सूर्य ग्रहण देश में नहीं दिखाई देगा लेकिन इस ग्रहण का नजारा दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, पेर, अर्जेटीन और फिजी में देख जा सकेगा।
- - साल 2024 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण होगा फिर अगल सूर्य ग्रहण साल 2025 में 29 मार्च को लगेगा।
यह भी पढ़ें-
-
Astrology: जानिए कुंडली के सभी भावों से किन-किन विषयों का किया जाता है विचार
-
Astrology: जानिए क्या होती है लग्न कुंडली और ज्योतिष में इसका महत्व
-
Astrology: ग्रह कब शुभ और कब अशुभ फल देते हैं, जानिए ज्योतिष शास्त्र के 10 नियम
-
Astrology: जानिए कुंडली के 12 भावों में बैठे शुभ-अशुभ ग्रहों का फलादेश
-
Astrology: ज्योतिष में चंद्रमा का महत्व, कुंडली में चंद्रमा आपके जीवन को किस तरह करता है प्रभावित
-
वैदिक ज्योतिष में सूर्य : कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर मिलता ऊंचा पद
-
Astrology: जानिए व्यक्ति के संपूर्ण जीवन पर नौ ग्रहों का प्रभाव