{"_id":"5b6e6b114f1c1b05468b7131","slug":"solar-eclipse-on-11-august-2018-timings-and-places-to-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2018: दुनिया में आज इन जगहों पर दिखाई देगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Grahan 2018: दुनिया में आज इन जगहों पर दिखाई देगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 अगस्त को साल 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 3 घंटे 30 मिनट तक रहेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा। नासा के मुताबिक यह आंशिक सूर्य ग्रहण चीन में दिखाई देगा। इसके नार्थ कनाडा, उत्तरी-पूर्वी अमेरिका, साइबेरिया और मध्य एशिया के कुछ भागों में भी दिखाई देगा। इससे पहले यानि 13 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दिखाई दिया था।
विज्ञापन
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिसके कारण से इसका प्रभाव भी नहीं रहेगा। ज्योतिष के अनुसार जहां पर यह सूर्य ग्रहण पड़ेगा इसका असर वहां पर रहने वाले लोगों के ऊपर होगा। इसके बाद साल 2019 में 3 सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और कुल 3 घंटे 30 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 10 अगस्त की रात को 12 बजे के बाद 1 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा। 4 राशियों के लिए साल का आखिरी सूर्यग्रहण शुभ और फलदायी रहने वाला रहेगा। ये राशियां मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि होंगी। साल 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण कर्क राशि में होने जा रहा है जिसके कारण से कर्क, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं रहेगा।
विज्ञापन