{"_id":"5b6bf8ad4f1c1b827d8b7698","slug":"solar-eclipse-2018-the-last-surya-grahan-on-11-august-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solar Eclipse 2018: 11 अगस्त को दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भूलकर न करें ये काम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Solar Eclipse 2018: 11 अगस्त को दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, भूलकर न करें ये काम
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को होगा । यह साल तीसरा सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले 27-28 जुलाई को खग्रास चन्द्रग्रहण था। सूर्यग्रहण शनिवार के दिन लगेगा जिसके कारण से इस दिन शनैश्चरी अमावस्या भी रहेगी। यह ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो 3 घंटे 35 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
कैसे बनता है सूर्य ग्रहण
जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चंद्रमा आ जाता है तो इस दशा में सूर्य पर छाया पड़ती है जिसे सूर्य ग्रहण कहते है। चंद्रमा के बीच में आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
विज्ञापन
इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्यग्रहण
11 अगस्त, शनिवार को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, उत्तरी- पश्चिमी एशिया, दक्षिण कोरिया, मास्को, चीन आदि देशों में देखा जाएगा।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण में ना करें ये काम
ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ और किसी भी तरह का शुभ कार्य हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार वर्जित माना जाता है।
सूर्य ग्रहण लगने के पहले यानि जब सूतक काल शुरू हो जाए तो खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालें। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते रखने पर ग्रहण का असर नहीं होता है।
ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए और जब तक ग्रहणकाल का असर रहें तब घर के बाहर भी नहीं निकलना चाहिए।