फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र, 9 अक्तूबर के बाद चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

Tue, 07 Oct 2025 03:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Oct 2025 03:00 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: शुक्र सिंह राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Virgo These Zodiac Will Get Shine After 9 October
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2025: 09 अक्तूबर को भोग-विलास, सुख-सुविधा, प्रेम, कला और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। इस दौरान शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से प्रेम और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, करियर कारोबार में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा और शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी। 
Trending Videos
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Virgo These Zodiac Will Get Shine After 9 October
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा और लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपकी सुख-सुविधा, धन-दौलत और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग इस दौरान नया घर, नई प्रॉपर्टी या फिर नया वाहन आदि खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनकी यह इच्छा पूरी होगी। अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।

Surya Rashi Parivartan 2025: दिवाली से पहले कन्या सहित इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे अधूरे काम

Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Virgo These Zodiac Will Get Shine After 9 October
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आपके धन भाव यानी कुंडली के दूसरे स्थान पर हो रहा है। ऐसे में आपको करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। जो लोग किसी नए तरह का कार्य करने के इच्छुक हैं उनको सफलता मिल सकती है। 

Mangal Gochar 2025: मंगल गोचर के दौरान बनेगा शुभ राजयोग, इन राशियों के किस्मत के द्वार खुलेंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Virgo These Zodiac Will Get Shine After 9 October
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। आय में इजाफा होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को भी मिल सकती है। वहीं जो लोग कला, संगीत और साहित्य में रुचि रखते हैं उनको खास सफलता मिल सकती है। 

Gajkesari Rajyoga: धनतेरस से पहले बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Virgo These Zodiac Will Get Shine After 9 October
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छे परिमाण लेकर आ सकता है। नौकरी और कारोबार में आपको एक नई तरह की पहचान मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और योग्यता के बल पर कोई नई जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगा। प्रेम-संबंधों में एक नई तरह का रिश्ता बन सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed