फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Rashi Parivartan 2025: दिवाली से पहले कन्या सहित इन 2 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे अधूरे काम

Tue, 07 Oct 2025 11:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 07 Oct 2025 11:55 AM IST
सार

Surya Rashi Parivartan 2025: पंचांग के मुताबिक कार्तिक अमावस्या पर दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है। परंतु उससे पहले ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे।

विज्ञापन
diwali lucky rashifal know Surya Rashi Parivartan 2025 date and impact
Surya Rashi Parivartan 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Rashi Parivartan 2025: पंचांग के मुताबिक कार्तिक अमावस्या पर दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है। परंतु उससे पहले ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। वह 17 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर कन्या से अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, बेहतर नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह है, इसलिए कुछ राशि वालों को इन क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा इन जातकों के प्रभाव में वृद्धि भी हो सकती है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।


Vastu Tips: दिवाली से पहले घर में करवाने जा रहे हैं पेंट, तो हर हिस्से के लिए चुनें ये शुभ रंग

diwali lucky rashifal know Surya Rashi Parivartan 2025 date and impact
नौकरीपेशा लोगों को भी अचानक धन लाभ होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी गहरी रुचि रहेगी। इस समय व्यापार से जुड़े अटके काम पूरे होंगे और आपके कार्य का विस्तार होगा। सूर्य के प्रभाव से आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी और भविष्य के लिए अच्छे निर्णय लेने में सफल रहेंगे। इस समय दोस्तों की मदद से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। हालांकि, निवेश से मिला मनचाहे धन से आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी। नौकरीपेशा लोगों को भी अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

 

Budh Gochar 2025: बुध का तुला राशि में गोचर, इन चार राशि वालों के लिए आने वाला समय रहेगा शानदार


 
diwali lucky rashifal know Surya Rashi Parivartan 2025 date and impact
धन की तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए यह समय राहत देने वाला होगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। हालांकि, ये जिम्मेदारी आपकी छवि और प्रभाव में वृद्धि करेगी। आप नए लोगों से जुड़ेंगे और अपने काम का विस्तार करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो कोई शुभ समाचार मिलने से नई दिशा मिलेगी। आपको समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। धन की तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए यह समय राहत देने वाला होगा।

Gajkesari Rajyoga: धनतेरस से पहले बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali lucky rashifal know Surya Rashi Parivartan 2025 date and impact
किसी वाहन की खरीदारी आप करेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना प्रबल है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी और आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।  इस दौरान तुला राशि वालों के नई आमदनी के स्रोत भी बन सकते हैं। आपको व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। किसी वाहन की खरीदारी आप करेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना प्रबल है।

Mangal Gochar 2025: मंगल गोचर के दौरान बनेगा शुभ राजयोग, इन राशियों के किस्मत के द्वार खुलेंगे
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed