{"_id":"5ea2df148ebc3e90a359b393","slug":"shani-vakri-2020-saturns-reverse-moves-effects-on-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 मई से शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानिए सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
11 मई से शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानिए सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव
Mon, 27 Apr 2020 02:11 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 27 Apr 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार 11 मई, 2020 को शनि मार्गी से वक्री होने जा रहे हैं। शनि 142 दिनों यानी 29 सितंबर तक वक्री रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के मार्गी से वक्री हो जाने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए, आज जानते हैं शनि के चाल बदलने से सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
- शनि के वक्री होने से मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कार्यों में रुकावटें आने की संभावना है। आय से अधिक धन खर्च भी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। त्वचा से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं।
वृष राशि
- वृष राशि के जातकों को इस समय किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक कलेश हो सकते हैं। कार्यस्थल पर मेहनत करने के बाद भी लाभ कम ही मिलेगा। यह समय संयम रख आगे बढ़ने का है, इस समय में किसी भी वाद-विवाद में न उलझें।
शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस समय मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, जिस वजह से शनि का वक्री होना परेशानी बढ़ाएगा। इस समय आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि
- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री रहना शुभ रहेगा। इस समय में व्यापार में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।