फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani transit 2025 shani sade sati and dhaiya impact till 2027

इन राशियों पर साल 2027 तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव, बढ़ेंगी परेशानियां

Mon, 30 Jun 2025 05:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

29 मार्च 2025 को शनिदेव कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है। जिससे कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है। साल 2027 तक शनिदेव मीन राशि में ही रहेंगे,

विज्ञापन
shani transit 2025 shani sade sati and dhaiya impact till 2027
Shani Gochar 2025

विस्तार

ज्योतिष में शनि ग्रह को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनिदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में ढ़ाई साल का समय लगाते है। शनि की मंद गति से चलने और राशि परिवर्तन करने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। शनि के गोचर करने से किसी राशि में साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो वहीं किसी राशि पर  साढ़ेसाती की शुरुआत हो जाती है। ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है यानी यह व्यक्तियों को उनके कर्म को आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि इसी साल शनि का राशि परिवर्तन हुआ है। 29 मार्च 2025 को शनिदेव कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया है। जिससे कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है। साल 2027 तक शनिदेव मीन राशि में ही रहेंगे, ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


इन राशियों पर साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव
शनि के मीन राशि में गोचर करने के कारण साल 2027 तक मेष राशि के जातकों पर शनि का कष्टकारी समय जारी रहेगा। इसके अलावा मीन राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण रहेगा। मेष, मीन और कुंभ राशि पर साल 2027 तक प्रभाव रहने के कारण इन राशि वालों की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। समय-समय पर परेशानियों में इजाफा होगा। आय में अनिश्चतता रहेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनको को अभी पुरानी में बने रहना होगा। 
विज्ञापन


साल 2027 तक शनि की ढैय्या
शनि के मीन राशि में गोचर करने से साल 2027 तक धनु और सिंह राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में इन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में रुकावटें आती हैं और सेहत में गिरावटें आती है। इस दौरान धन की हानि होने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rashifal: जुलाई का पहला सप्ताह इन चार राशि वालों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेंगे नए अवसर

शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
  • शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या पर पीपल की जड़ में कच्चा दूध मिश्रित मीठा जल चढ़ाने, तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के चलते पीपल के पेड़ की पूजा करना और उसकी परिक्रमा करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। वहीं सुख-शांति में वृद्धि के लिए इस दिन पीपल का वृक्ष रोपना बहुत अच्छा माना गया है।
  • हर शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में साबुत उड़द, काले चने और सरसों का तेल मिलाकर एक साथ डाल दें। अब इसे काले कपड़े में लपेटकर अपने माथे से लगाकर इसे दान देना शुरू करें, इससे शनि दोष कम होता है।
  • शनिवार के दिन शनिदेव के दिव्य मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का इस दिन जप करने से प्राणी भयमुक्त रहता है।
  • शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। शनि दोष की शांति के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के साथ-साथ शिवजी पर काले तिल मिले हुए जल से  'ॐ नमः शिवाय' का उच्चारण करते हुए अभिषेक करना चाहिए।
  • शनिदेव की प्रसन्नता के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए एवं गरीब लोगों की मदद  करनी चाहिए,ऐसा करने से जीवन में आए संकट दूर होने लगते हैं।
  • शनिदेव, हनुमानजी की पूजा करने वालों से सदैव प्रसन्न रहते हैं,इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए शनि पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए,शनिदोष से मुक्ति मिलती है।

Guru Gochar 2025: कर्क राशि में गोचर से इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु, करियर-कारोबार मिलेगी तरक्की


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed