{"_id":"5e29a5958ebc3e7d5a7cc0e3","slug":"shani-transit-2020-horoscope-effects-on-all-horoscope","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशि परिवर्तन: मकर राशि में शनि का राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशि परिवर्तन: मकर राशि में शनि का राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
Thu, 23 Jan 2020 07:24 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिषाचार्य सुनील दीक्षित
ज्योतिषाचार्य सुनील दीक्षित
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
24 जनवरी से मकर राशि में शनि का भ्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि 24 जनवरी 2020 को 30 साल बाद अपनी स्वयं की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सभी गोचरों में शनि का गोचर अति विशिष्ट है। शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और एक राशि में ढाई साल वास करते हैं। मानव जीवन पर इनका गहरा प्रभाव पड़ता है। साधारण फल के अतिरिक्त शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या भी जीवन को बेहद प्रभावित करती है।
विज्ञापन
क्या है साढ़ेसाती और ढैय्या ?
शनि का गोचर जब चन्द्र राशि से बारहवें , पहले व दूसरे भाव में होता है तो ये विशष रूप से अशुभ फलदायक होता है। इन तीन घर का गोचर करने में शनि को साढ़ेसाती लगते हैं इसलिए इसे साढ़ेसाती कहते हैं ।शनि जब चन्द्र राशि से चौथे या आठवें घर में गोचर करते है तो भी वह अशुभ फल देते है। शनि को एक घर का गोचर करने में ढाई साल लगते हैं इसलिए इसे ढैय्या कहते हैं ।शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुम्भ राशि वालों पर साढ़ेसाती काल प्रारम्भ हो जाएगा और वृश्चिक राशि वालों को साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जायेगा। मिथुन और तुला राशि वालों का ढैय्या काल प्राम्भ हो जायेगा। वृषभ और कन्या राशि वाले ढैय्या के उतरने से राहत की सांस लेंगे। शनि के मकर राशि में गोचर का विभिन्न राशिओं पर प्रभाव बता रहें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सुनील दीक्षित
विज्ञापन
rashifal 2020
मेष राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से दसवें घर में शनि का गोचर अशुभ होता है।
- चन्द्र राशि मेष के लिए शनि दसवें और ग्यारहवें घर का स्वामी है।
- दसवां घर कर्म स्थान से जुड़ा हुआ है। आपको बहुत मेहनत और संघर्ष करना होगा। पर अंत में आपको आशातीत सफलता प्राप्त होगी।
- आपको त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ह्रदय रोग की पीड़ा हो सकती है।
- आपको मानसिक पीड़ा , झूठे आरोप, काले जादू का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहें।
- मित्रों एवं रिश्तेदारों के द्वारा विरोध का सामना करना पड़ेगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृषभ राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से नौवें घर में शनि का गोचर अशुभ है।
- नवां घर पिता का और लम्बी यात्रा का घर है। पिता के साथ मतभेद रहेगा।
- उद्देश्यहीन यात्राएँ करनी पड़ सकती हैं व यात्रा के दौरान दुर्घटना की संभावना भी बन सकती है। सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं ।
- आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और किसी के साथ दुर्व्यवहार भी बचना चाहिए। झूठा वादा करने से भी बचें।
- अगर कोई नयी नौकरी या नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो प्रयास करके इसी वर्ष मई के महीने से पहले शुरू करें। नहीं तो मौका हाथ से निकल जाएगा।
- दोस्तों व भाइयों के कारण तनाव की स्थिति बनेगी।
- धार्मिक कार्य करने में बाधा आयगी।
मिथुन राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से आठवें घर में शनि के गोचर का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
- आठवाँ घर विशेष रूप से अज्ञात घटनाओं से संबंधित है इसलिए यह आपके जीवन के कई क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। परिणाम स्वरुप आपको किसी भी काम को बीच में रोकना पड़ सकता है या कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
- आपको वित्त से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में आपको सावधान और सतर्क रहना चाहिए। नौकरी या व्यसाय सम्बंधित कार्य में फैसला बहुत सोच समझ करें।
- साथ ही भारी आलोचना, प्रियजनों से अलगाव, बच्चों व पत्नी की बीमारी, सट्टेबाजी में नुकसान इत्यादि परेशानियां आयेंगी।विदेशी संबंधों से लाभ होगा ।
- कानूनी व कोर्ट से संबंधित विवादों में सफलता मिलेगी । यदि मार्केश दशा भी चल रही है, तो जीवन के लिए खतरा हो सकता है ।
rashifal 2020
कर्क राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से सातवें घर में शनि का गोचर अशुभ है।
- व्यवसाय में साझेदारी के प्रयासों में विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना कर पड़ सकता है। साझेदारी वाले कार्यों में सतर्क रहें नहीं तो हानि हो सकती है।
- अपना व परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें
- आपको हर कार्य में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा
- ऐसे निर्णय लेने से बचें जिनसे वरिष्ठों या सरकारी अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़े
- विवादित स्थिति से अपने को दूर रखें अन्यथा आप खुद परेशानी में फँस सकते हैं
- आपको शनि के गोचर के दौरान परिवार के सभी सदस्यों के स्वाथ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
- वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- अपने काम को लेकर आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से छठें घर में शनि का गोचर शुभ है।
- अपने लक्ष्य को निर्धारित करके अपना पूरा प्रयास करें इस गोचर में आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
- सेहत अच्छी रहेगी। धन व सुख में वृद्धि होगी
- आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे
- सरकारी एजेंसियों और गणमान्य व्यक्तियों से मदद प्राप्त होगी
- घर का निर्माण होगा, वाहन खरीद सकते हैं व स्थिति में सुधार होगा
- सही काम की पहचान और नौकरी में पदोन्नति होगी
- सोच विचार करने के बाद ही पूँजी निवेश करें अन्यथा हानि हो सकती है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से पांचवे घर में शनि का गोचर अशुभ है।
- इस गोचर के दौरान आपको मानसिक अशांति और कार्य में असफलता प्राप्त होगी।
- नुकसान से बचाव के लिए व्यवसाय से संबंधित निर्णय सोच समझ कर लें। अगर नौकरी में हैं तो अंदरूनी राजनीति से अपने आप को अलग रखें।
- यदि आप एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए सोच रहे हैं, तो आपको सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार करने की आवश्यकता है।
- माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा
- अपने शौक को पूरा करने के लिए और ऐश्वर्य प्रधान वस्तुओं में धन खर्च होगा
- आय में कमी व व्यापार में गिरावट होगी।
- इस गोचर में बच्चे बीमारियों से प्रभावित होते हैं और उनकी शिक्षा भी बाधित होती है।
rashifal 2020
तुला राशि
- जन्मकालीन चन्द्रमा से चौथे भाव से शनि का गोचर बहुत बुरे परिणाम देता है इसे अर्ध अष्टम या कांता शनि या कंटक शनि या ढैया के रूप में जाना जाता है।
- मां के साथ अनबन व मां के खराब स्वास्थ्य के कारण पीड़ा होगी।
- मित्रों और रिश्तेदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है।
- पूँजी निवेश से बचें इसमें हानि हो सकती है।
- कोई ऐसा प्रोजेक्ट या नौकरी जिसका आपको काफी समय से इंतज़ार था आपको इस गोचर में मिल सकता है।
- गंभीर घरेलू समस्याएं से बचने के लिए संयम रखना होगा। संबंधियों और वरिष्ठों के साथ असहमति रहेगी।
rashifal 2020
वृश्चिक राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से तृतीय भाव से शनि का गोचर शुभ है।
- इस गोचर के साथ ही आप पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जायेगी।
- इस गोचर में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। साहसी निर्णय लेंगे।
- प्रयासों में सफलता मिलेगी व अच्छे पद की प्राप्ति होगी।
- मित्रो के सहयोग से बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
- मानसिक सुख और सभी सांसारिक सुख की प्राप्ति होगी।
- वैवाहिक जीवन व विपरीत लिंग मित्रों के साथ आनंद मिलेगा।
rashifal 2020
धनु राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से द्वितीय भाव में शनि का गोचर अशुभ है।
- इस गोचर के साथ ही आप शनि साढ़ेसाती के अंतिम चरण में प्रवेश करेंगे ये आपका कड़ा इम्तिहान होगा।आप एक बेहतर इंसान बनकर निकलेंगे।
- इस गोचर में धन की हानि होगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा अतः वित्त सम्बन्धी सभी निर्णय सोच समझ कर लें।
- रिश्तेदारों से झगड़े व अनबन जो सकती है।
- भारी खर्च, प्रतिष्ठा में कमी, लोगों के द्वारा धोखा , बिना बात के दुश्मनी होने के सम्भावना रहेगी। सावधान रहें।
- काम में बाधाएँ आएँगी और और सोच नकारत्मक होती जायेगी।
- माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
rashifal 2020
मकर राशि
- जन्मकालीन चन्द्रमा से पहले भाव में शनि का गोचर सबसे खराब परिणाम देता है।
- इस गोचर में आपके जीवन में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारम्भ होगा जो आपको मानसिक रूप विचलित करेगा।
- अपने स्वाथ्य का ध्यान रखें , अगर मारकेश की दशा भी चल रही है तो विशेष रूप से सेहत के प्रति सजग रहें।
- दोस्तों के साथ अनबन रहेगी और वो परेशानी में साथ छोड़ सकते हैं।
- शनि क्योंकि अपने ही राशि से गोचर कर रहे हैं इसलिए आप में आत्मविश्वास बना रहेगा और आप अपने लक्ष्य तक पहुँच पाएंगे व परेशानियों के बावजूद एक विजेता के रूप में अपने को पायेंगे।
rashifal 2020
कुम्भ राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से 12 घर में शनि का गोचर अशुभ है।
- इस गोचर से आपके लिए शनि की साढ़ेसाती काल की शुरुआत होगी। इसकी वजह से आपके ऊपर कार्यों का भार व मानसिक तनाव बढ़ेगा।
- कठिन दौर में आपके अपने ही साथ छोड सकते हैं पर कोई कुछ लोग आपके समीप भी आयेंगे ।
- इस कठिन दौर को आप अपने कठिन मेहनत व सकारात्मक सोच के साथ सफलतापूर्वक पार कर सकेंगे ।
- पति / पत्नी के बीच मतभेद उत्पन्न होंगे उसको बुधिमत्ता व संयमता पूर्वक सुधारने का प्रयास करें।
- पूँजी निवेश में अत्यधिक सावधानी बरतें। निवेश से पहले जानकार व्यक्तिओं की सलाह अवश्य लें ।
rashifal 2020
मीन राशि
- जन्मकालीन चंद्रमा से ग्यारहवें घर में शनि का गोचर शुभ है।
- इस गोचर में अच्छे स्वास्थ्य का आनंद मिलेगा पदोन्नति होगी , आर्थिक लाभ व रिश्तेदारों और दोस्तों से लाभ मिलेगा।
- आत्मविश्ववास में बढ़ोत्तरी व इच्छाओं की पूर्ति होगी।
- व्यवसाय व नौकरी में लाभ होगा। पदोन्नति होगी ।
- काम में नए अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ धन की प्राप्ति, यश व सम्मान, अच्छा स्वास्थ्य व इच्छाओं की पूर्ति होगी।
- विपरीत लिंग व्यक्ति के साथ यौन सम्बन्ध हो सकते हैं जिसके कारण कोई स्कैंडल हो सकता है।
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा व संतान से सुख मिलेगा।