फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Position in Kundali Positive Impact Position of Saturn in Birth Chart Get High Level Job

Shanidev: कुंडली में शनि की इस स्थिति से जातकों को मिलती है उच्च अधिकारी की नौकरी

Mon, 24 Feb 2025 12:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 Feb 2025 12:52 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष में शनि को आयु, दुख, रोग, संघर्ष, तकनीकी और नौकरी आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं और तुला राशि में उच्च के जबकि मेष राशि में नीच के होते है। शनि अगर कुंडली में शुभ हैं तो ऐसा जातक उच्च स्तर की नौकरी प्राप्त करता है। 

विज्ञापन
Shani Position in Kundali Positive Impact Position of Saturn in Birth Chart Get High Level Job
शनिदेव धीरे चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में करीब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी ग्रहों में न्याय और कर्म के कारक ग्रह शनि का विशेष महत्व होता है। शनि के प्रभाव से जातक या तो बहुत ज्यादा समृद्धिशाली और संपन्न होता है या फिर वह जीवन में तरह-तरह के कष्ट भोगता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शनि की चाल का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। इसके अलावा शनि नौकरी के कारक ग्रह हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ होते हैं उन्हें नौकरी के साथ-साथ सभी तरह की सुख-सुविधाएं देते हैं। शनि ऐसे ग्रह हो जातक को अच्छी नौकरी के साथ-साथ अच्छा व्यापार कराने में सक्षम होते हैं। आइए जानते हैं शनि की कुंडली में किसी स्थिति में होने से नौकरी के योग बनते हैं। 

विज्ञापन


- शनि धीरे-धीरे चलने वाले ग्रह होते हैं। ऐसे में शनि की मंद चाल का असर भी जातकों को उनके जीवनकाल में धीरे-धीरे ही मिलता है। शनि का शुभ या फिर अशुभ फल लंबे समय तक चलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक अगर शनि का संबंध कुंडली के दूसरे, छठवें और दसवें भाव से होता है तो शनि ऐसे जातकों को शैने-शैने नौकरी में सफलता प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


- शनि जब किसी जातक की कुंडली के दशम भाव में उच्च के, मूल त्रिकोण या फिर अपनी स्वराशि में होते हैं तो जातक को उच्च स्तर की नौकरी प्राप्ति होती है। शनि जातकों को नौकरी करवाते हैं और यह छोटे स्तर से लेकर बड़े स्तर तक की नौकरी दिलाने में सक्षम होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




-वहीं जब अगर शनि की तीन द्दष्टियों मे कोई भी द्दष्टि नौकरी के भाव पर पड़ती है तो यह जातकों को निम्न स्तर की नौकरी करवाते हैं और फिर धीरे-धीरे इनकी तरक्की करते उच्च क्षेत्र में जाते हैं। 

- इससे अलावा जब शनि का संबंध सूर्य, चंद्र, मंगल, गुरु, बुध और शुक्र ग्रह से होता है तो भी जातकों को नौकरी मिलती है। 

Lucky Rashiyan: फरवरी के आखिरी सप्ताह में इन चार राशियों का बदल सकता है भाग्य, मिलेंगे मनचाहे परिणाम


- शनि मेहनत और संघर्ष करवाते हैं फिर शुभ परिणाम देते हैं। शनि जातकों को कड़ी मेहनत करवाने के बाद ही निम्न स्तर से उच्च स्तर तक ले जाते हैं। अगर जातक की कुंडली में शनि शुभ होते हैं तो ये छोटी नौकरी से बड़ी नौकरी करवाते हैं। 

- शनिदेव नौकरी के कारक ग्रह होते हैं और कड़ी मेहनत करवाने के बाद ही ऊंचाईयों की तरफ भेजते हैं। शनि के कारण शुरुआती समय में नौकरी में परेशानियों की सामना करना पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि अच्छे भाव में होते हैं शनि धीरे-धीरे ऐसे जातकों को ऊचाइयों तक ले जाते हैं। 

Shani Sade Sati 2025: कुंभ राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, कम होगा साढ़ेसाती का प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed