{"_id":"673aeb7c1e653e80500c32e0","slug":"shani-margi-in-aquarius-impact-on-all-12-zodiac-sign-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Margi 2024: शनि ने कुंभ राशि में बदली अपनी चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Margi 2024: शनि ने कुंभ राशि में बदली अपनी चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव
सार
Shani Margi 2024: शनि की बदली चाल से सभी 12 राशियों के ऊपर व्यापक रूप से प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
Shani Margi 2024: शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shani Margi 2024: धीमी चाल चलने वाले शनिदेव अब कुंभ राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी हो गए हैं। ज्योतिष में शनि का गोचर और चाल में परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि शनिदेव बीते 15 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। शनि इस वर्ष कुंभ राशि में रहेंगे फिर अगले साल 2025 में गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने से पहले ही कुंभ में मार्गी होने से देश-दुनिया में चल रही उथल-पुथल में कमी आएगी। कारोबार और नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
आपकी राशि से शनि एकादश भाव में आय में वृद्धि के संकेत हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। हालांकि वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। कार्यों में गति आएगी। जो लोग राजनीत के क्षेत्र में उनके लिए अवसर अच्छे आएंगे। परिवार और संतान का सुख प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
आपके लिए शनि दशम भाव में होकर कार्यक्षेत्र में वृद्धि कराएंगे। धन लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। योजनाएं आपकी सफल होंगी।
विज्ञापन
मिथुन राशि
नवम भाव में शनि का मार्गी होना आपके लिए भाग्य में वृद्धि कराएगा। अचानक लाभ के अवसरों में गति आएगी। भाग्य प्रबल होगा जिससे आपके जो कार्य रूके हुए हैं वह अब पूरे होंगे।
कर्क राशि
आपके लिए शनि की चाल में बदलाव अष्टम भाव में होगा। कार्य में बाधाएं आएंगी लेकिन जल्द ही इसका निपटारा भी होगा। लेकिन आपके साथ कुछ छोटी-मोटी दुर्घटना होने के संकेत हैं, जिसमें आपको अलर्ट रहना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि सप्तम भाव में मार्गी होने से व्यापार में साझेदारी से फायदा मिलेगा। कार्य कुशलता बढ़ेगी और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों और मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा।
शनि का मार्गी होना आपके षष्ठम भाव में शत्रुओं की संख्या में इजाफा दिलाएगा। लेकिन इस दौरान आपको कई जगहों से एक साथ लाभ के अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई अच्छा समझौता हो सकता है जो आपके पक्ष में रहेगा। आपकी आय में इजाफा देखने को मिलेगा।
तुला राशि
शनि आपके लिए पंचम भाव में आपकी संतान के सुखों में वृद्धि दिलाएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पंचम का शनि कुछ अतिरिक्त अवसर प्रदान कर सकते हैं। प्रमोशन और व्यापार में लाभ के प्रबल संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आपके ऊपर शनि की ढैय्या से राहत मिलेगी। आय बढ़ेगी और कार्यो में गति आएगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा।
आपके लिए शनि पराक्रम और साहस भाव यानी तृतीय भाव से कार्यो में सफलता दिलाने का काम करेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है ऐसे में शनि का मार्गी होना आपके लिए शुभ संकेत है।
कुंभ राशि
आपकी राशि के लग्न भाव में शनि का मार्गी होना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। लाभ की स्थितियां प्रबल रहेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
आपके लिए शनि का द्वादश भाव में मार्गी होना आपके लिए अच्छा संकेत है। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई विवादि मामला चल रहा है तो उसमें आपको पक्ष मजबूत रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशि
आपकी राशि से शनि एकादश भाव में आय में वृद्धि के संकेत हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। हालांकि वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। कार्यों में गति आएगी। जो लोग राजनीत के क्षेत्र में उनके लिए अवसर अच्छे आएंगे। परिवार और संतान का सुख प्राप्त होगा।
विज्ञापन
वृषभ राशि
आपके लिए शनि दशम भाव में होकर कार्यक्षेत्र में वृद्धि कराएंगे। धन लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। योजनाएं आपकी सफल होंगी।
विज्ञापन
मिथुन राशि
नवम भाव में शनि का मार्गी होना आपके लिए भाग्य में वृद्धि कराएगा। अचानक लाभ के अवसरों में गति आएगी। भाग्य प्रबल होगा जिससे आपके जो कार्य रूके हुए हैं वह अब पूरे होंगे।
कर्क राशि
आपके लिए शनि की चाल में बदलाव अष्टम भाव में होगा। कार्य में बाधाएं आएंगी लेकिन जल्द ही इसका निपटारा भी होगा। लेकिन आपके साथ कुछ छोटी-मोटी दुर्घटना होने के संकेत हैं, जिसमें आपको अलर्ट रहना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि सप्तम भाव में मार्गी होने से व्यापार में साझेदारी से फायदा मिलेगा। कार्य कुशलता बढ़ेगी और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों और मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा।
Weekly Horoscope (18 से 24 नवंबर): 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशिशनि का मार्गी होना आपके षष्ठम भाव में शत्रुओं की संख्या में इजाफा दिलाएगा। लेकिन इस दौरान आपको कई जगहों से एक साथ लाभ के अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई अच्छा समझौता हो सकता है जो आपके पक्ष में रहेगा। आपकी आय में इजाफा देखने को मिलेगा।
तुला राशि
शनि आपके लिए पंचम भाव में आपकी संतान के सुखों में वृद्धि दिलाएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पंचम का शनि कुछ अतिरिक्त अवसर प्रदान कर सकते हैं। प्रमोशन और व्यापार में लाभ के प्रबल संकेत हैं।
वृश्चिक राशि
आपके ऊपर शनि की ढैय्या से राहत मिलेगी। आय बढ़ेगी और कार्यो में गति आएगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा।
Favourite Rashi Of Shani Dev: इन राशियों पर हमेशा रहती है शनिदेव की कृपा, मिलती है प्रसिद्धि और सम्मान
धनु राशिआपके लिए शनि पराक्रम और साहस भाव यानी तृतीय भाव से कार्यो में सफलता दिलाने का काम करेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है ऐसे में शनि का मार्गी होना आपके लिए शुभ संकेत है।
कुंभ राशि
आपकी राशि के लग्न भाव में शनि का मार्गी होना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। लाभ की स्थितियां प्रबल रहेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
आपके लिए शनि का द्वादश भाव में मार्गी होना आपके लिए अच्छा संकेत है। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई विवादि मामला चल रहा है तो उसमें आपको पक्ष मजबूत रहेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन