इस बार धनतेरस का त्योहार बहुत ही खास रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार धनतेरस 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस का पर्व दिवाली से एक दिन पहले आता है। धनतेरस पर सोना-चांदी से बने आभूषण और नई चीजों की खरीदारी करने की परंपरा है। इस बार धनतेरस के दिन कर्मफलदाता और न्याय के देवता भगवान शनि चाल बदलेंगे। 25 अक्तूबर को शनिदेव वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव जुलाई माह से वक्री अवस्था में हैं। धनतेरस पर शनि की सीधा चाल चलने से इस त्योहार का विशेष महत्व हो गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबेस मंद गति चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि के मार्गी होने पर सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन धनतेरस पर शनि की सीधी चाल से चार राशियों के लोगों के जीवन में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Shani Margi 2022: धनतेरस पर शनिदेव चलेंगे सीधी चाल,चार राशि वालों की बदल सकती है किस्मत
मेष राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। धनतेरस पर जब शनिदेव वक्री से मार्गी होंगे तब मेष राशि के लोगों पर धन की वर्षा होगी। आपकी राशि में शनिदेव कुंडली के दसवें भाव में मार्गी होंगे। कुंडली का यह स्थान बिजनेस और नौकरी का माना गया है। इस कारण से धनतेरस के बाद से मेष राशि वाले सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाएंगे। आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और जो नौकरी में कार्यरत उनके लिए भी धनतेरस शुभ समय ला रहा है। एक साथ कई नौकरी के प्रस्ताव आपको मिलेंगे। कारोबार में नई योजनाएं लागू करेंगे और जिसके कारण आपको कई तरह की अच्छी डील देखने को मिल सकती है। धन को एकत्रित करने के कई अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
तुला राशि
धनतेरस पर शनि देव की सीधी चाल से आपको जबरदस्त लाभ के मौके मिलेंगे। जमीन-जायदाद में किया गया निवेश काफी लाभ देगा। धनतेरस के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आपकी राशि से शनिदेव चौथे भाव में मार्गी होंगे। तुला राशि के जातकों के जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। सुख-सुविधा और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन और मकान में निवेश करने का अच्छा मिलेगा। कई तरह के शुभ समाचार आपको मिलते रहेंगे। नौकरी और अपना बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छे मौके प्राप्त होंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि पर हमेशा शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। कुंभ राशि शनिदेव की स्वयं की राशि है। ऐसे में धनतेरस के दिन शनि का मार्गी होना किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। कुंभ राशि के लोगों के जीवन में अचानक से परिवर्तन देखने को मिल सकता है। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लग्जरी चीजें आपके आसपास रहेंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है जिससे आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा।
मीन राशि
धनतेरस पर शनि देव की सीधी चाल से चलना मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार और शुभ फल देने वाला होगा। करियर में अच्छी ग्रोथ होगी और व्यापार में लगे हुए लोगों को अच्छा मुनाफा और लाभ मिल सकता है। मीन राशि के जातकों के लोगों की आय में इजाफा होने की उम्मीद। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर होगी। ये जिस कार्य में अपना हाथ डालेंगे वह जरूर पूरा होगा। धनतेरस के बाद मीन राशि के जातकों के खाते में धन ही धन आ सकता है।