फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog: 24 सितंबर को कन्या राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा धन लाभ

Tue, 20 Sep 2022 06:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 06:59 AM IST
विज्ञापन
Trigrahi Yog 3 Planets in Virgo Will Form Trigrahi Yog Know About 4 Lucky Zodiac Signs in Hindi
astrology 2022: 24 सितंबर 2022 को जब कन्या राशि में सूर्य,बुध और शुक्र ग्रह की युति बनेगी तब कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव और लाभ देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

Trigrahi Yog: सितंबर के महीने में कन्या राशि में ग्रहों की काफी हलचल देखने को मिल रही है। 24 सितंबर 2022 को सुख और वैभव प्रदान करने वाल शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर पहले से वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध और सूर्यदेव पहले से विराजमान हैं। कन्या राशि में शुक्र, बुध और सूर्य के एक साथ रहने से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो या दो से अधिक ग्रह राशि परिवर्तन के साथ किसी एक राशि में मौजूद होते हैं इसे युति कहा जाता है। ज्योतिष में जितना ग्रहों के राशि परिवर्तन का महत्व होता है उतना ही ग्रहों की युति का भी होता है। इसका प्रभाव सभी जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है। 24 सितंबर 2022 को जब कन्या राशि में सूर्य,बुध और शुक्र ग्रह की युति बनेगी तब कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव और लाभ देखने को मिलेगा।

Trigrahi Yog 3 Planets in Virgo Will Form Trigrahi Yog Know About 4 Lucky Zodiac Signs in Hindi
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
24 सितंबर से कन्या राशि में तीन ग्रहों के त्रिग्रही योग से इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। त्रिग्रही योग आपकी कुंडली में 11वें स्थान पर होने जा रहा है और कुंडली का 11वां भाव आय और लाभ का स्थान माना गया है। ऐसे में आने वाले समय में वृश्चिक राशि के जातकों की आय में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे। मान-सम्मान और यश में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसके कारण सभी तरह की योजनाओं में सफलता मिलने के योग है।
Trigrahi Yog 3 Planets in Virgo Will Form Trigrahi Yog Know About 4 Lucky Zodiac Signs in Hindi
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
24 सितंबर के बाद कन्या राशि में सूर्य-बुध-शुक्र का त्रिग्रही योग किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। आपके लिए भाग्योदय का समय नजदीक है। यह योग आपकी कुंडली में 10वें स्थान में होगा और कुंडली का 10वां स्थान बिजनेस, कार्यक्षेत्र और नौकरी से संबंधित होता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपके नाम का परचम रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा और नौकरी में एक साथ कई स्थानों से अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कारोबार में अच्छी डील होने से भविष्य में मुनाफा बढ़ने के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog 3 Planets in Virgo Will Form Trigrahi Yog Know About 4 Lucky Zodiac Signs in Hindi
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
कन्या राशि में तीन ग्रहों का एक साथ होना सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा संकेत है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यह त्रिग्रही योग आपकी कुंडली में दूसरे स्थान पर होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली का दूसरा स्थान धन और वाणी का होता है। इस कारण से आपके अन्य व्यक्तियों से मधुर संबंध स्थापित होंगे और आकस्मिक धन लाभ होने की प्रबल संभावन है। मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छा और बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुख-सुविधआ और ऐशोआराम में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Trigrahi Yog 3 Planets in Virgo Will Form Trigrahi Yog Know About 4 Lucky Zodiac Signs in Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपकी राशि में तीन ग्रहों का संयोग तीसरे भाव में बनने जा रहा है। तीसरा भाव सुख और अच्छी सेहत से संबंधित होता है। इस दौरान आपकी मानसिक क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में अच्छी ग्रोथ भी होगी जिस कारण से आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहने वाली है। अचानक से धन लाभ के मौके मिले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed