{"_id":"662f9c6f65b270afbe0bcf28","slug":"scorpio-monthly-horoscope-2024-may-scorpio-masik-rashifal-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Monthly Horoscope 2024: जानिए वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Monthly Horoscope 2024: जानिए वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना
Mon, 29 Apr 2024 06:46 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:46 PM IST
सार
Scorpio Monthly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वाले जातकों को मई महीने में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। इस माह आपको जीवन में नई रणनीति और बदलाव को अपनाते हुए आगे बढ़ना होगा। खास बात यह कि ये दोनों ही चीजें आपके लिए सकारात्मक और शुभ साबित होंगी
विज्ञापन
Scorpio Monthly Horoscope 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Scorpio Monthly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वाले जातकों को मई महीने में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। इस माह आपको जीवन में नई रणनीति और बदलाव को अपनाते हुए आगे बढ़ना होगा। खास बात यह कि ये दोनों ही चीजें आपके लिए सकारात्मक और शुभ साबित होंगी। माह की शुरुआत में इष्टमित्र और शुभचिंतक आपके करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान आपका जुड़ाव किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ हो सकता है। आप नये कारोबार में भी हाथ आजमा सकते हैं। कुल मिलाकर मई महीने की शुरुआत व्यवसाय की दृष्टि से फलदायी रहने वाली है। यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो माह के दूसरे हफ्ते तक इसका बातचीत अथवा कोर्ट के निर्णय से समाधान निकल सकता है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। आपको भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए मई महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध जयादा फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय पाते हुए कार्यस्थल पर अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। हालांकि आपको दूसरों पर निर्भर होने या फिर आंख मूंद कर भरोसा करने से बचना चाहिए। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी माह के उत्तरार्ध का समय गोल्डेन साबित होगा। इस दौरान आपकी समाज में लोकप्रियता और प्रभाव में वृद्धि होगी।
आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आपका फोकस अपनी अतिरिक्त आय को बढ़ाने पर रहेगा। आप अपने आर्थिक लाभ के लिए शार्टकट अपनाने से भी नहीं चूकेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस माह अपने अहंकार और क्रोध पर काबू रखने की बहुत जरूरत रहेगी। यदि आप अत्यधिक बोलने की बजाय लोगों को सुनने पर विश्वास करते हैं तो आप तमाम तरह के विवादों से बच जाएंगे। माह के मध्य में माता-पिता से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की आशंका रहेगी। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन को बढ़िया बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें एवं मंगलवार के दिन सिंदूर का चोला चढ़ाएं।