{"_id":"66fa265e2f98eefa1009c3b3","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-30-september-to-06-october-2024-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 30 Sep 2024 10:10 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:10 AM IST
सार
Scorpio Weekly Horoscope: माता की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां न उठानी पढ़ें इसके लिए आपको शुरुआत से चीजों प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। जिसके चलते आपकी नौकरी अथवा व्यवसाय भी प्रभावित हो सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता व्यवसाय के लिए अपेक्षित समय में कमी कर सकती है। कुल मिलाकर करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर अधिकारी वर्ग के साथ नोक-झोंक हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में हालात में कुछ सुधार होंगे लेकिन वो भी न के बराबर रहने वाले हैं। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंध को लेकर घर में तनाव बना रह सकता है। प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की योजना में बाधाएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती हैं। माता की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।