फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 3-9 July weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (3-9 July): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jul 2023 01:35 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 02 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 3-9 July weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान अपना काम किसी के भरोसे न छोड़ें और न ही अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले किसी को बताएं। इस दौरान कायक्षेत्र पर खूब सावधान रहें क्योंकि आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। घर-परिवार से के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी।

मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहें। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने करियर या कारोबार से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी या भावना में बहकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन


परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में भाई-बहन से लेकर किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझने का प्रयास करें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी परछाईं की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed