{"_id":"641fe0634c4a0ec74e0be445","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-27-march-02-april-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Mar 2023 11:40 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:40 AM IST
सार
करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवसाय से संबंधित की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली रहेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत सुखद रहने वाली है, लेकिन उत्तरार्ध में उन्हें बेहद सतर्क होकर रहना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में आपको पूर्व में किए गए प्रयास और परिश्रम का सुखद परिणाम देखने को मिल सकता है। करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवसाय से संबंधित की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ देने वाली रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो कठिन परिश्रम के बाद ही मनचाही सफलता के योग बनेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके बने-बनाए काम में अड़ंगे डाल सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल के चलते आपके प्रेम संबंध में खटास पैदा हो सकती है। ऐसे में किसी भी विवाद को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी देव स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प और रोली अर्पित करके उनके किसी भी मंत्र का एक माला जप करें।