फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 26 Feb To 03 March 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Feb 2024 01:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Feb 2024 01:11 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें यह बात अच्छीं तरह से समझना होगा कि वो दूसरों को कहते क्या हैं और लोगों तक उनकी बात पहुंचती क्या है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 26 Feb To 03 March 2024 weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें यह बात अच्छीं तरह से समझना होगा कि वो दूसरों को कहते क्या हैं और लोगों तक उनकी बात पहुंचती क्या है। इस सप्ताह आपके मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकल सकते हैं, जिसका लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। 

सप्ताह के मध्य में कुछ एक घरेलू मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। इस दौरान आपका अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कामकाज की व्यस्तता के चलते परिवार को कम समय दे पाएंगे। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी महत्वाकांक्षा अधिक बढ़ी रहेगी। हालांकि करियर और कारोबार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें।
विज्ञापन


इस सप्ताह आप अपनी तरफ से रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे लेकिन लोग आपकी भावना को नहीं समझेंगे। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको इस दौरान बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता है। विवाहित लोगों को भी अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए जीवनसाथी की फीलिंग्स का पूरा ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीहनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और उनकी चालीसा का 7 बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed