{"_id":"66cc9ca3f3608331790a21cd","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-26-august-to-01-september-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
सार
Scorpio Weekly Horoscope: यह समय आपकी सेहत और संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान कार्य की अधिकता एवं अनियमित जीवनशैली के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे उठाने के लिए आपको आर्थिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याएं आपकी बड़ी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर आपके स्वाभाव में क्रोध और झुंझलाहट देखने को मिल सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा काम बनने की बजाय बिगड़ सकते हैं। यह समय आपकी सेहत और संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान कार्य की अधिकता एवं अनियमित जीवनशैली के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने निजी मसलों को सुलझाते समय शांति एवं धैर्य से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। अपने लव या लाइफ पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को माफ करें तथा संवाद के जरिए गलतफहमियों को दूर करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।