फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 19- 25 June weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (19-25 June): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 18 Jun 2023 05:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 05:20 PM IST
सार

किसी को धन उधार देने और किसी योजना में इसे लगाते समय सोच-समझकर निर्णय लें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 19- 25 June weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों पर इस सप्ताह कामकाज का थोड़ा ज्यादा दबाव रहेगा तो वहीं किसी बात को लेकर अपने सीनियर या जूनियर से अनबन भी हो सकती है। हालांकि आपको ऐसी किसी भी स्थिति से बचने का पूरा प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और सभी को मिलाजुला कर अपना काम सिद्ध करने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से अच्छी नहीं कहा जा सकती है। इस दौरान आपको धन का लेन-देन करते समय खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। किसी को धन उधार देने और किसी योजना में इसे लगाते समय सोच-समझकर निर्णय लें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का दबाव बढ़ सकता है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान आपको अचानक से करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ शारीरिक पीड़ा भी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप भूमि-भवन के विक्रय की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और कोई भी फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों और परिजनों की सलाह जरूर लें। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में कुछ एक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपके परेशानी का सबब बन सकती है। 
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन सात बार उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed