{"_id":"659a7da1919ad963320a8e28","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-08-14-jan-2024-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Jan 2024 04:17 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और मनचाहे परिणाम प्रदान करने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह मनचाही जगह पर तबादले या पद प्राप्ति की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं तो किसी महिला मित्र की मदद से रोजगार की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इष्ट-मित्रों एवं स्वजनों के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी लव लाइफ बेहतर बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद और आपस के गिले-शिकवे दूर होंगे। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी सामान्य रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के उत्तरार्ध तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान पूर्व में किए गये निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।