{"_id":"6754331680553abb440aa9e4","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-8-to-14-december-2024-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (8 to 14 December): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (8 to 14 December): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
सार
Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने काम समय पर करने होंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने काम समय पर करने होंगे। यदि आप अपने कार्य समय पर पूरे मनोयोग के साथ नहीं करते हैं तो आपके हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी, क्योंकि इस पूरे सप्ताह भी आपके जीवन में कठिन परिश्रम करने पर मीठे फल मिलने के योग बनेंगे। इस सप्ताह मोबाइल पर बेवजह का समय बिताने से बचें। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्यकता भी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्र के दौरान अपनी सेहत और सामान की खूब देखभाल करें। यदि आपकी लव लाइफ में कोई दिक्कत चल रही है तो उस मसले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।