फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 25-31 Dec 2023 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (25-31 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 24 Dec 2023 12:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Dec 2023 12:40 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोटी की तलाश में हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष प्रयास करने पर सफलता मिलने का योग बनेगा।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 25-31 Dec 2023 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का आखिरी सप्ताह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं और रोजी-रोटी की तलाश में हैं तो आपको इस सप्ताह विशेष प्रयास करने पर सफलता मिलने का योग बनेगा। वहीं पहले से नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। आपको इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में एका बनी रहेगी। किसी बड़े फैसले को लेते समय पिता का विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपकी लंबी या छोटी दूरी की अचानक यात्रा हो सकती है। इस दौरान आपका जनसंपर्क बढ़ेगा और आप अपनी सूझबूझ से लंबे समय से अटके काम को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय करने के लिए विशेष लाभ और सफलता लिए रहने वाला है। इस दौरान कारोबार की विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। आपको चारों तरफ से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। इस दौरान आपके घर-परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान संभव है। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।उपाय: भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed