{"_id":"6694a2306c9e16728a09c178","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-15-to-21-july-2024-weekly-taurus-horoscope-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (15 to 21 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (15 to 21 July): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 15 Jul 2024 09:53 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:53 AM IST
सार
Taurus Weekly Horoscope:सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष के कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृषभ राशि
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार पर पूरी तरह से फोकस करते हुए नजर आएंगे। आपका प्रयास अपने कार्यों में अधिक से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त करने का रहेगा। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने सेहत और संबंधों पर भी ध्यान देना होगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। विदेश से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ होने की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष के कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी।
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह शार्टकट तरीके से लाभ कमाने की भूल नहीं करनी चाहिए। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सट्टा-लाटरी से दूरी बनाए रखें और जोखिम भरी योजना में निवेश न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से घर-परिवार के साथ पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा सुखद और नए संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध यथावत बने रहेंगे। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना कर चलें और ससुराल पक्ष से संबंध न खराब करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।