फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 13-19 March weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (13-19 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 Mar 2023 10:04 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 12 Mar 2023 10:04 AM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार को लेकर किए प्रयास सफल होंगे।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 13-19 March weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 
विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार को लेकर किए प्रयास सफल होंगे। उसमें बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी प्रिय चीज का क्रय कर सकते हैं। इस दौरान परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही सारी अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन के क्रय विक्रय से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। सभी आपके द्वारा लिए गए फैसले को लेकर सहयोग और समर्थन करेंगे। किसी के साथ हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को मीठी चीज देकर उसका आशीर्वाद लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed