फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi

Taurus Weekly Horoscope (11 to 17 November): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 11 to 17 November 2024 weekly Taurus Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस सप्ताह संतान के भविष्य को लेकर आपका मन जरा ज्यादा चिंतित रह सकता है। इस सप्ताह आपकी तेजी से बढ़ती हुई महत्वाकांक्षा के कारण आपकी आवश्यकताएं भी बढ़ेंगी। आप इस सप्ताह कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक से करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। 


सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कई बार कुछ चीजों का निर्णय लेते समय खुद को असमंजस की स्थिति में पा सकते हैं। उचित समय पर निर्णय नहीं ले पाने के कारण आपके हाथ से अच्छे अवसर खोने की भी आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ समय पर करने की आवश्यकता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। सिर्फ बड़ों की ही नहीं अपने से छोटों की भी उचित सम्मान दें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

 

उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का नित्य पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed