फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 05 to 11 August 2024 weekly Taurus Horoscope

Taurus Weekly Horoscope (05 to 11 August): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 05 Aug 2024 10:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Aug 2024 10:02 AM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी अथवा लापरवाही में करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 05 to 11 August 2024 weekly Taurus Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी अथवा लापरवाही में करने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर न सिर्फ कार्यक्षेत्र से जुड़ा अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है, बल्कि घरेलू मोर्चे पर भी आपको तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। इस दौरान आपको येन-केन-प्रकारेण अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन उसमें आंशिक सफलता मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। चूंकि यह समय आपकी प्रगति के लिहाज से मिलाजुला रहने वाला है, ऐसे में इस दौरान आपको करियर अथवा कारोबार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए तथा अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाने की आवश्यकता बनी रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आपके अटके हुए कार्यों में थोड़ी गति आ सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। हालांकि मुश्किल भरे समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ पूरी तरह साथ खड़ा नजर आएगा। वृषभ राशि के जातकों को प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचने की आवश्यकता है, अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करना मुश्किल हो। 

विज्ञापन

 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed