{"_id":"647c29e01ade2cd0900b79b7","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-05-11-june-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (05-11 June): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 05 Jun 2023 11:22 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:22 AM IST
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृष
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर-कारोबार या निजी जीवन से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कोई बड़ी परेशानी दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में लगेगा। इस दौरान तीर्थ सेवन या फिर घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना बनेगी। करियर-कारोबार के लिए भी यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। इस दौरान आप किसी योजना में बड़ा निवेश कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना बहुत जरूरी रहेगा। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। यह सप्ताह निश्चित रूप से आपके लिए कारोबार या किसी योजना में निवेश के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला लेकिन आपको इसके साथ घर-परिवार से जुड़े मामलों को ठंडे बस्ते में डालने से बचना होगा। संतान से जुड़ी समस्या की अनदेखी करने से बचें और बड़ों की सलाह पर गौर करें। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल हैं, लेकिन फिर भी आपको जोश में आकर होश खोने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का जप करें। किसी धर्म स्थल पर जरूरत की चीजें दान करना और वहां पर सेवा करना शुभ फल प्रदान करेगा।