{"_id":"64c6096d354df679c7028c93","slug":"saptahik-tula-rashifal-31-july-06-august-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Jul 2023 02:48 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:48 PM IST
सार
तुला राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस सप्ताह आप जिस काम को हाथ लगाएंगे आपको उसमें मनचाही सफलता मिलते हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस सप्ताह आप जिस काम को हाथ लगाएंगे आपको उसमें मनचाही सफलता मिलते हुई नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत बढि़या गुजरने वाला है। इस सप्ताह आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब हो जाएंगे। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के हाथ कोई बड़ी डील लक सकती है।
इस दौरान आप सत्ता-सरकार से जुड़े संपर्कों का लाभ उठाने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे तो इस सप्ताह आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। बड़ी बात यह कि आपको इसमें उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में आपको संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
संतान की सफलता से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह सप्ताह आपके कामकाज के साथ सेहत और संबंधों के लिए भी शुभ रहने वाला है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर करें तो सेहत सामान्य रहने वाली है। वहीं स्वजनों के साथ आपके आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।